दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

हम सभी अपने समाज को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए एकजुट हैं >>> निदेशक अभिजीत पति

Anil Choubey 16-03-2022 19:12:20


बालको आयोजित ‘उन्नति महोत्सव’ में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए महिलाएं हुईं सम्मानित

 बालकोनगर, 16 मार्च। /// वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व महिला दिवस-2022 के अवसर पर सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत ‘उन्नति महोत्सव’ आयोजित किया। बालको गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की लगभग 500 प्रतिभागियों की उपस्थिति में 9 महिलाओं और 4 किशोरी बालिकाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने योगदान से राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। बालकोनगर के मितान भवन परिसर में जिला प्रशासन के सहयोग से तथा बालको की सामुदायिक विकास परियोजनाओं के अनेक स्टॉल लगाए गए जिनके माध्यम से महिलाओं को संतुलित खानपान, स्वच्छता, स्वास्थ्य संरक्षण और विधिक अधिकारों से परिचित कराया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा की सुश्री अमिता श्रीवास, कबीरधाम की सुश्री अंकिता गुप्ता और रायपुर की सुश्री तुलिका पांडेय को अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए बालको की ओर से सम्मानित किया गया। अमिता और अंकिता अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्वतारोही हैं तथा छत्तीसगढ़ शासन की ओर से ‘छत्तीसगढ़ वीरनी’ पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं। तुलिका को कृषि उपकरणों के निर्माण एवं व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके साथ ही कोरबा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की 10 महिलाओं को उद्यमिता, स्वास्थ्य जागरूकता, कौशल विकास आदि क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए बालको ने सम्मानित किया। पुरस्कृत महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बालको के योगदान को उत्कृष्ट बताया। महिलाओं ने यह भी बताया कि बालको की मदद से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। खुद आत्मनिर्भर होकर वे परिवार की मदद करने में सक्षम हुई हैं। अनेक सामाजिक मिथकों और कुरीतियों को समाप्त करने में उनकी सक्रिय भागीदारी है।

‘परियोजना उन्नति’ का संचालन स्वयंसेवी संगठन जीपीआर स्ट्रैटेजीज एंड सोल्यूशंस के सहयोग से किया जा रहा है। इसके जरिए महिलाओं को अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है जिससे उन्हें आजीविका प्राप्त करने और खुद के पैरों पर खड़े होने में मदद मिली है। कोरबा के 45 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 450 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 4800 महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों से लाभ मिल रहा है। परियोजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के फेडरेशन विकास की दिशा में कार्य जारी है। महिलाओं को क्षमता निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, सूक्ष्म उद्यमों के प्रचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने उन्नति महोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी अपने समाज को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए एकजुट हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अनेक अवसर बालको की परियोजना उन्नति के जरिए उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं। इससे उन्हें समाज में अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने में मदद मिलेगी। श्री पति ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार, समाज और देश को बुलंदियों पर ले जाने में अपना योगदान दें। बालको प्रबंधन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है।

स्वयंसेवी संगठन जीपीआर स्ट्रैटेजीज एंड सोल्यूशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रेक्स मेहता कहते हैं कि बालको की परियोजना उन्नति के अंतर्गत महिला सबलीकरण के उद्देश्य से आर्थिक समावेशन एवं स्वावलंबन, समूह तथा सामाजिक सुदृढ़ीकरण के आधार स्तंभों को लक्षित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं की रचनात्मक भागीदारी से यह परियोजना नई ऊंचाइयों को छूएगी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs