बिलासपुर// मुख्यमंत्री श्री भूपेश
बघेल ने आज बिलासपुर जिले के बहतराई स्थित नवनिर्मित एर्स्ट्रोटर्फयुक्त हॉकी
स्टेडियम को खिलाड़ियों और प्रदेश की जनता को लोकार्पित किया। उन्होेंने कहा कि
खिलाडी अपनी जी जान लगाकर खेल के मैदान में जौहर दिखायें, उनकी प्रतिभाओं को
संवारने के लिये हर संभव सुविधा देने सरकार हमेशा तैयार है। मुख्यमंत्री ने इस
नवनिर्मित मैदान का नामकरण पूर्व मंत्री एवं हॉकी खिलाड़ी स्व.श्री बी.आर.यादव के
नाम पर करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने 9वीं हॉकी इंडिया
राष्ट्रीय सब जूनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया और इस प्रतियोगिता
में देश के 22 राज्यों से आये हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन के
अधिकारियों का छत्तीसगढ़ की ओर से स्वागत भी किया। प्रतियोगिता का पहला मैच पश्चिम
बंगाल और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों के बीच शुरू हुआ।
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री
ने बिलासपुर में हॉकी के लिये स्व.श्री बी.आर.यादव द्वारा किये गये प्रयासों का
उल्लेख किया। उन्होंने इस हॉकी स्टेडियम में रात में भी खेल आयोजित करने के
उद्देश्य से फ्लड लाईट लगवाने तथा दर्शक दीर्घा निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर मंे
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है और इन
हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन के लिये सभी छत्तीसगढ़वासी उत्सुक भी हैं।
छत्तीसगढ़ में हॉकी की पुरानी परंपरा रही है। इस युवा राज्य में हॉकी के कई दिग्गज
खिलाड़ी हुये हैं। प्रदेश में संसाधनों और प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं। छत्तीसगढ़
सरकार खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधायंे मुहैया कराने के लिये प्रतिबद्ध है, जिससे देश-विदेश
में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हो सके।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी
खिलाड़ी सबा अंजुम, नीता डुंगरे सहित विधायक तखतपुर श्रीमती रश्मि सिंह, पाली तानाखार
विधायक श्री मोहन केरकेट्टा,
बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह वरिष्ठ
जनप्रतिनिधि श्री अटल श्रीवास्तव,
श्री विजय केशरवानी, श्री नरेन्द्र बोलर
और संभागायुक्त श्री बी.एल.बंजारे, कलेक्टर डॉ. संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक श्री
प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रितेश अग्रवाल सहित
बड़ी संख्या में हॉकी प्रेमी खिलाड़ी और आम जन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने दागा पोस्ट पर गोल
नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ मैदान, हॉकी और गेंद को
देखकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी अपने आप को हॉकी खेलने से नहीं रोक सके।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर जब एक खिलाड़ी की हॉकी अपने हाथ में ली तो
दूसरे खिलाड़ी ने मैदान पर गेंद रखकर मुख्यमंत्री से गेंद मारने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दुर्ग जिले के हैं और दुर्ग जिले में हॉकी बहुत लोकप्रिय
है। अपने पढ़ाई के जमाने में उन्होंने भी कभी-कभी हॉकी खेली है। इतना कहते ही
मुख्यमंत्री ने गेंद को हॉकी पर लपेटकर दौड़ना शुरू किया और सामने गोल पोस्ट पर गोल
दाग दिया। मुख्यमंत्री के इस अचानक हॉकी खेलने के लिये दौड़ने पर सभी खिलाड़ियों और
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनके पीछे दौड़ लगा दी और तालियों की गड़गड़ाहट से
मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments