लो आ गई ट्रेन जैसी लंबी कार, एकसाथ बैठ सकेंगे 75 लोग, जानिए और भी खूबियां
अब ट्रेन जैसी और दुनिया की सबसे लंबी कार आ चुकी है जिस पर हेलीकॉप्टर उतने समेत 75 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
अब ट्रेन जैसी और दुनिया की सबसे लंबी कार आ चुकी है जिस पर हेलीकॉप्टर उतने समेत 75 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। जी हां, इस सदुनिया की सबसे लंबी कार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। ये कार इतनी लंबी है कि इसे ओवरटेक करने की बारी आएगी तो आप हार मान जाएंगे। इस सुपर लिमोजिन का नाम ‘दी अमेरिकन ड्रीम’ है जिसकी कुल लंबाई 30.54 मीटर या कहें तो 100 फीट से भी ज्यादा है। इस लंबाई के साथ कार ने 1986 में बना खुदका रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इसकी लंबाई में मामूली इजाफा किया गया है।
इस कार को 1986 में कैलिफोर्निया के बरबैंक में कस्टमाइजर जे ओहबर्ग द्वारा बनाया गया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की मानें तो इसकी लंबाई 60 फीट है, इसके साथ 26 पहिये दिए गए हैं और कार के अगले और पिछले हिस्से में दो वी8 इंजन दिए गए हैं जो बेहद दमदार हैं। कार में कुछ बदलावों के साथ 30.5 मीटर की हो गई है जो पहले से कुछ ज्यादा है। हाल में इस कार को रीस्टोर किया गया है और ये जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर मिल है। इस डिजाइनर ने इस कार को ईबे से खरीदा और 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2 करोड़ लगे हैं और इसे तैयार करने में कारब 3 साल का समय लगा है।
.jpg)
दी अमेरिकन ड्रीम 1976 कैडिलैक एल्डोराडो लिमोजिन पर आधारित है जिसे दोनों तरफ से चलाया जा सकता है। इस कार को दो हिस्सों में तैयार किया गया है और इसे बीच में मजबूती से जोड़ दिया गया है। बेहद लग्जरी इस कार के अंदर वॉटर बेड, स्विमिंग पूल के साथ डाइविंग बोर्ड, जकूजी, बाथटब, मिनी-गोल्फ कोर्स और हेलीपैड भी दिया गया है। इस कार में 75 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और कार के केबिन में रेफ्रीजरेटर, टेलीफोन, टेलीविजन दिए गए हैं। कई सारी फिल्मों में भी ये कार दिखाई दी है, हालांकि इसके हाई मेंटेनेंस और पार्किंग की समस्या के चलते इस कार के मालिकाना हक में लोगों की दिलचस्पी खत्म सी हो गई है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments
All respected dignatories of Kainga University, Raipur. I Sunil Ambhaikar from Nagpur really congratulate to you all for your entire devotion in such programmes. I always see your programme whether it is official , social or National or religious , all responsible staff donate their entire efforts, as such we all can see the success in the respective programme. I appreciate and thanks to all the respective staff for their devotion. With warm regards from Sunil Ambhaikar Nagpur 9421941788.
Replied by sunil.ambhaikar@gmail.com at 2022-02-06 09:10:17