दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सामाजिक विकास में उद्योगों की बड़ी भूमिकाः >>> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 09-03-2022 17:22:15


जेएसपीएल चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल के जन्मदिन पर अनाथ बच्चों के लिए तमनार में जिन्दल चिल्ड्रन होम”

******समाज के प्रति जेएसपीएल की प्रतिबद्धता सराहनीयः मुख्यमंत्री कोविड काल में कई बच्चों के माता-पिता नहीं रहे, शालू जिन्दल की सलाह पर उन बच्चों को सहारा देने का फैसलाः नवीन जिन्दल     जेएसपीएल फाउंडेशन वंचित वर्गों के विकास के लिए सदैव तत्परःशालू जिन्दल  रायपुर में नवीन जिन्दल के जन्मदिन पर मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर ***

 रायपुर, 9 मार्च 2022 – कोविड और अन्य विपदाओं में अपने माता-पिता और परिजनों को खोने वाले बेसहारा बच्चों के लिए जेएसपीएल की सेवा शाखा जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा तमनार में बनाए गए दो “जिन्दल चिल्ड्रन होम्स” का लोकार्पण आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल को जन्मदिन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विकास में उद्योगों की बड़ी भूमिका है और मुझे खुशी है कि  प्रदेश के अग्रणी उद्योग समूह के रूप में जेएसपीएल अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता से निभा रहा है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में समूह ने न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाई।

ऑनलाइन हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर से रिमोट का बटन दबाकर दोनों जिन्दल चिल्ड्रन होम्स लोकार्पित किये। इस अवसर पर श्री नवीन जिन्दल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने त्वरित गति से इस योजना की मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में प्रयास किया जाएगा कि चिल्ड्रन होम्स में बच्चों को प्यार देने में कोई कमी न हो। श्रीमती शालू जिन्दल की सलाह पर इसकी स्थापना की गई है। उन्होंने बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम निर्माण का भी संकेत दिया।

जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि हम देशभर में 20 लाख से अधिक परिवारों का सहयोग कर रहे हैं। प्रतिदिन 5 हजार से अधिक बच्चों को पौष्टिक आहार, 1.80 लाख बेटियों को एनीमिया से मुक्ति और आशा-द होप के माध्यम से 5 हजार से अधिक बच्चों के पुनर्वास में हमें सफलता मिली है। तमनार में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग बने जिन्दल चिल्ड्रन होम में 50-50 बेड की व्यवस्था की गई है, जहां उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी और कुशल बनाया जाएगा। उन्होंने रवा अकादमी का भी धन्यवाद किया, जो इस केंद्र का संचालन करेगा।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव, कलेक्टर रायगढ़ श्री भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीणा ने भी आयोजन में शिरकत की।रायपुर में नवीन जिन्दल के जन्मदिन पर मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर

जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल के जन्मदिन पर आज मशीनरी डिवीजन में मेडिकल कैम्प व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा मंदिर में श्री जिन्दल की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना की गई। जिन्दल कॉलोनी के बच्चों और महिलाओं ने इस पर केक काटकर चेयरमैन श्री जिन्दल का जन्मदिन मनाया। 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs