दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

Every individual is a safety officer, responsible for self & others safety too: Arvind Tagai

Anil Choubey 08-03-2022 19:39:50


JSPL concluded 51st NATIONAL SAFETY WEEK

Awards conferred to the toppers in various competitions

Raipur, March 8, 2022 –////  Mr. Arvind Tagai, Unit Head of the Machinery Division of Jindal Steel & Power-Raipur, a company headed by eminent industrialist Mr. Naveen Jindal, said that everyone is a security officer. He is responsible not only for his own safety, but he must be dutiful to alert others.  Our goal should be zero accidents.

Mr. Tagai was addressing the employees present at the closing ceremony of Safety Week organized at Heritage Park of JSPL today evening. He said that make safety a part of your lifestyle. We have to be aware of safety every second, every minute, every hour, every week, month, and year. We are all members of JSPL family. We all contribute to the development of the institute. No one should get any scratches. Even a small mistake can upset the whole family, so make caution a part of your lifestyle and ensure that an accident-free environment is created.

HR Head Mr. Suryoday Dubey said that we need to be safe everywhere, at home and outside. One has to be alert even when walking on the road, using a helmet while driving a two-wheeler and seat belt while driving a car. Various safety training programs are organized from time to time in JSPL, to make it a part of your lifestyle.

 The winners of the slogan writing, poster making, and quiz competitions were awarded at the end of the program. A large number of employees including General Manager Mr. Sunil Gupta, Mr. Ravinder Sharma, Dr. Hidayatullah Khan, Dr. Baghel were present on the occasion. The stage was conducted by Safety Officer Shailendra Kumar Prasad, who also administered the oath of compliance to all the safety standards.

राष्ट्रीय 51 वां सुरक्षा दिवस, जिंदल स्टील ने गंभीरता से आयोजित किया सुरक्षा सप्ताह

जेएसपीएल की रायपुर मशीनरी डिवीजन में सुरक्षा सप्ताह का समापन,विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले कर्मचारी सम्मानित

प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षा अधिकारी, खुद ही नहीं दूसरों को भी सतर्क करना हमारा दायित्वः अरविन्द तगई

रायपुर, मंगलवार 8 मार्च 2022 । उत्कृष्टता को प्राप्त करने के उद्देश्य को ले कर जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर के रायपुर स्थित मशीनरी डिवीजन के यूनिट हेड श्री अरविन्द तगई ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षा अधिकारी है। उसे खुद ही नहीं बल्कि दूसरों को भी खतरों के प्रति सतर्क करने का दायित्व निभाना है। हमारा लक्ष्य शून्य दुर्घटना का होना चाहिए।। सुरक्षा को प्राथमिकता के साथ कार्य करने को सर्वोत्तम माना गया है। इस अवसर पर सभी के लिए सुरक्षा हेतु श्री शैलेंद्र सिंह, विभाग प्रमुख ने सभी को सुरक्षा मानकों के अनुपालन की शपथ दिलाई दिलाई ।

श्री तगई आज सायं जेएसपीएल के हेरिटेज पार्क में आयोजित सुरक्षा सप्ताह समापन कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को अपनी जीवन शैली का अंग बनाएं। हमें हर सेकंड, हर मिनट, हर घंटे, हर हफ्ते, महीने और साल सुरक्षा के प्रति सजग रहना है। हम सभी जेएसपीएल परिवार के सदस्य हैं। हम सभी का संस्थान के विकास में योगदान है। किसी को कोई खरोंच नहीं आनी चाहिए। एक छोटी-सी भूल से भी पूरा परिवार व्यथित हो सकता है इसलिए सावधानी को अपनी जीवन शैली का अंग बनाएं और दुर्घटना मुक्त वातावरण का निर्माण सुनिश्चित करें। 

कार्मिक विभाग प्रमुख श्री सूर्योदय दुबे ने कहा कि घर-बाहर, प्रत्येक जगह हमें सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। सड़क पर चलते हैं तब भी सतर्क रहना है, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाना है। जेएसपीएल में समय-समय पर विभिन्न सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, उसे अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं।

इस सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों को सम्मिलित किया गया। इनमें शपथ के बाद, विभिन्न प्रतियोगिताएं रहीं। जिनमें स्लोगन प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि उल्लेखनीय थीं। स्लोगन के प्रतिभागी, पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहे और बेहतर स्लोगन भी दिए। हिन्दी तथा इंग्लिश के 3-3 स्लोगन एवं सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इसी प्रकार पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी के प्रतिभागी भी पुरस्कृत किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया गया।

 प्लांट सेफ्टी के लिए उपयुक्त तरीकों को समझने हेतु नाटक की प्रस्तुति श्री दिलीप वर्मा  एवं श्री ओम प्रकाश ने दी इसी प्रकार रोड सुरक्षा के मद्देनजर श्री चूड़ामणि की टीम ने नाटक प्रदर्शित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री सुनील गुप्ता, श्री रविंदर शर्मा, डॉ. हिदायतुल्लाह खान, डॉ. बघेल समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। मंच संचालन सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार प्रसाद ने किया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs