दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

“बच्चों के रूप में नारी, समाज को पंुजी देती है।“ >>>> डाॅ. पी.एस. मिश्रा

Anil Choubey 08-03-2022 19:03:46


अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एसईसीएल द्वारा 32 महिलाओं को नारी रत्न सम्मान

बिलासपुर  08 -03 2022 //// नारी के उत्कृष्ट उपलब्धियो का सम्मान, एसईसीएल की कार्य पद्धति की खास पहचान है, इस संबंध में उल्लेखनीय है कि एसईसीएल मे कार्य कर रही सैकड़ो महिलाओं ने अपने संकल्प और परिश्रम की श्रेष्ठ मिसाल पेश की है। इसी कड़ी मे एसईसीएल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को नारी रत्न सम्मान-2022 का आयोजन किया। श्रद्धा महिला मंडल एवं विप्स एसईसीएल ने सक्रिय योगदान दिया। कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि रखनेवाली कार्यरत/गैर कार्यरत 17 महिलायें एवं बिलासपुर अंचल के विभिन्न कार्यक्षेत्रो में जुड़ी 15 महिलाओं का सम्मान किया गया। 08 मार्च को रवीन्द्र भवन, वसंत विहार एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित नारी रत्न सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ कोल इंडिया लिमेटेड के कारपोरेट गीत-“हम है कोल इंडिया” से हुई। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एसईसीएल के अध्यक्ष - सहप्रबंध निदेशक पी.एस.मिश्रा, श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा, व उपस्थित विशष्ट अतिथियों-बी.पी.शर्मा, सी.वी.ओ., एस.एम. चौधरी-निदेशक (वित्त) के द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके पश्चात एपेक्स, विप्स की कीर्ति तिवारी द्वारा, कंपनी के सी.एम.डी., पी.एस. मिश्रा, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा, व अन्य विशिष्ट अतिथियाें का स्वागत किया गया। श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षा, संगीता शर्मा, पिंकी प्रसाद, कल्पना चौधरी रीता पाल की स्वागत भी कीर्ति तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विप्स कॉर्डिनेटर प्रीति निमजे ने महिला कर्मियों को विप्स की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन श्रीमती कीर्ति तिवारी मेंबर सेंट्रल गवर्निंग बॉडी विप्स एपेक्स ने प्रस्तुत किया। एसईसीएल नारी रत्न सम्मान की प्रस्तावना डॉ. सनीशचन्द्र जनसंपर्क अधिकारी ने प्रस्तुत किया। अपने उद्बोबन में मुख्यअतिथि डॉ. पी.एस. िमश्रा ने कहा कि महिलाएं बच्चों को पालन कर, समाज की पुंजी के रूप मे उनका विकास करती हैं, वे सभी सम्मान की हकदार हैं। सहेजने, संजोने व सृजन में महिलाओं का कोई विकल्प नही होता। नारी का सम्मान, देश की परम्परा क सम्मान होता हैं।

इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि एसईसीएल की महिला 17 कर्मियों के साथ ही, बिलासपुर अंचल की 15 महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया था। एसईसीएल के सीएमडी डाॅ. पी.एस. मिश्रा व श्रीमती पूनम मिश्रा द्वारा, नारी सम्मान हेतु चयनित बिलासपुर अंचल की महिलाओ- श्रीमती मीतू गुप्ता वन्य जीव संरक्षण, श्रीमती मंजू बलहार राजयोग मेडिटेशन एवं मोटिवेशनल स्पीकर, जमुना बाई सागर समाज सेविका, श्रीमती अल्का फाक रेलवे चाइल्ड लाईन, रेखा गुल्ला खेल व समाज कल्याण, श्रीमती शिल्पी केडिया महिला कल्याण, डॉ. श्रुति गुप्ता शिक्षाविद, श्रीमती स्वाती आनंद, श्रीमती स्नेहा सिंग शिक्षिका, डॉ. उषा किरण बाजपेयी समाज कल्याण, विद्या गोवर्धन सामाजिक कार्य, श्रीमती विभा सोनी शिक्षिका, श्रीमती वासंती वैष्णव कत्थक नृत्य, को उनके अपने क्षेत्र मे विशिष्ट उपलब्धियों के लिये प्रत्येक को ट्राफी, सर्टीफिकेट, शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

एसईसीएल महिला कर्मियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये “नारी रत्न सम्मान” मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा एवं श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा द्वारा किया जिनमें- श्रीमती नथिया बाई फिटर हेल्पर मेके. धनपुरी ओसीएम सोहागपुर क्षेत्र, श्रीमती माया बाई कारट्रीक मेकर कंचन खुली खदान जोहिला, श्रीमती मधु प्यून दीपका क्षेत्र, श्रीमती शर्ली थॉमस मेट्रन कुसमुण्डा क्षेत्र, श्रीमती सरस्वती केटेगरी-।। चरचा वेस्ट बैकुण्ठपुर क्षेत्र, श्रीमती बुधनी बाई मषीनिष्ट केटेगरी-4 रिजनल वर्कशाप कोरिया चिरमिरी, कुमारी जानकी सिंह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर जमुना कोतमा, श्रीमती ललिता कंवर केटे-1 सीईडब्ल्यूएस गेवरा, श्रीमती मुन्नी बाई वेल्डर हेल्पर केटे-।। क्षेत्रीय कर्मशाला बिजुरी हसदेव, श्रीमती मुल्की बाई मशीन हेल्पर भटगांव, श्रीमती त्रिवेणी बाई ईपी टर्नर सीडब्ल्यूएस कोरबा, श्रीमती अमिया केरकेट्टा मेट्रन छाल डिस्पेंसरी रायगढ़, श्रीमती करा बाई कन्वेयर ऑपरेटर केटेगरी-।।।, श्रीमती राम बाई आर्मेचर वाईन्डर केटेग-4 रिजनल वर्कशॉप बिश्रामपुर क्षेत्र,श्रीमती प्रियंका सिंह लिपिक ग्रेड ।। गेवरा, दीपका शुक्ला डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उत्खनन विभाग मुख्यालय बिलासपुर, श्रीमती रश्मि खरे प्रबंधक (कार्मिक) दानकुनी कोल कॉम्प्लेक्स को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए एसईसीएल नारी रत्न पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत किया गया। एसईसीएल के अध्यक्ष-प्रबंध निदेशक डॉ. पी.एस. मिश्रा ने, नारी सम्मान-2022 के निर्णायक समिति में शामिल डॉ. सत्यभामा अवस्थी एवं डॉ. गौरी दत्ता का भी सम्मान किया।

नारी सम्मान के इस कार्यक्रम को अपने उद्बोधन में श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने कहा कि अगर-मगर की बात छोड़कर यदि हम अपनी इच्छा, क्षमता व सम्मान को ध्यान में रखकर, रूचि के अनुसार लक्ष्य बनायें व योजना बनाकर कार्य करें तो हर कुछ प्राप्त करना संभव है। यदि असफल हुये तो उसके कारणों को हमें स्वयं खोजकर, सम्हलें और आगे बढ़े, सफलता अवश्य मिलेगी।कार्यक्रम के समापन पर, धन्यवाद ज्ञापन विप्स की सचिव, शैलजा दाभाड़ द्वारा किया गया।यह कार्यक्रम आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत कोयला मंत्रालय द्वारा मनाये जा रहें विशेष सप्ताह के तहत किया गया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs