दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सामाजिक विकास में महिला शिक्षा और कौशल विकास सर्वोच्च प्राथमिकताः शालू जिन्दल

Anil Choubey 07-03-2022 17:23:10


छत्तीसगढ़, ओडिशा की निर्धन बच्चियों के लिए जेएसपीएल फाउंडेशन की “जिन्दल स्वयंसम्पन्न नारी” योजना

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेएसपीएल फाउंडेशन का उपहार, दो लाख से कम आय वाले परिवारों की बच्चियों को कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा में सहयोग करेगा जेएसपीएल फाउंडेशन

आवेदन "jsplfoundation.com" and mail ID  awards@jsplfoundation.com & info@jsplfoundation.com पर उपलब्ध, 25 मार्च तक आवेदन की तिथि, कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में मिलेगी छात्रवृत्ति, आर्थिक तंगी से जूझ रहीं प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए जेएसपीएल फाउंडेशन प्रतिबद्ध

रायपुर, 7 मार्च 2022  ////– अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेएसपीएल फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के निर्धन परिवारों की बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नायाब तोहफा दिया है। फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने दो लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की बच्चियों के प्रोत्साहन के लिए “जिन्दल स्वयंसम्पन्न नारी” योजना लोकार्पित करते हुए आह्वान किया कि नारी-पुरुष समानता सुनिश्चित करने के लिए हम सभी आगे आएं ताकि सामाजिक विकास कार्यक्रमों में महिलाओं के कौशल और शिक्षा में निवेश हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता निर्धारित हो जाए।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस योजना का शुभारंभ करते हुए श्रीमती जिन्दल ने कहा कि “जिन्दल स्वयंसम्पन्न नारी” योजना महिला कौशल विकास एवं शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह योजना प्रारंभिक रूप से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में लागू की जा रही है। हमें विश्वास है कि यह दीर्घकालिक योजना निश्चित रूप से महिलाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने और उन्हें स्थायी रूप से सशक्त बनाने में कारगर साबित होगी।  

“जिन्दल स्वयंसम्पन्न नारी” योजना का आवेदन awards@jsplfoundation.com, info@jsplfoundation.com पर उपलब्ध है। आवेदन भरकर अपलोड किया जा सकता है अथवा जनरल सेक्रेटरी, जेएसपीएल फाउंडेशन, 3 फॉरेस्ट पार्क, भुबनेश्वर-751009 (ओडिशा) के पते पर भेजा जा सकता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए 25 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है। इस योजना में चयनित होने के बाद विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग के रूप में छात्रवृत्ति मिलेगी। श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहीं प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए जेएसपीएल फाउंडेशन प्रतिबद्ध है।

इस योजना का उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग की बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी सहायता करना है। यह योजना विशेषकर उन बालिकाओं और महिलाओं पर केंद्रित है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी करने में असमर्थ हैं या आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं।

यह छात्रवृत्ति अलग-अलग स्तरों पर प्रदान की जाएगी। कौशल विकास पाठ्यक्रम के लिए 10वीं, व्यावसायिक और उच्च शिक्षा के लिए 12वीं और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। दो लाख रुपये से कम आय वाले परिवार की बच्चियों को ही यह लाभ मिलेगा, जिसके लिए विद्यार्थियों को अधिकृत आय प्रमाणपत्र अपने आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। इस योजना के लिए 16 से 30 साल की उम्र निर्धारित की गई है।

जेएसपीएल फाउंडेशन पात्रता चयन के लिए विशेष समिति का गठन करेगा जो अंकपत्र, अन्य योग्यताओं का सत्यापन करेगा। कौशल विकास कार्यक्रम में लघु अवधि पाठ्यक्रम/ डिप्लोमा पाठ्यक्रम/सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम का चयन किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर ब्यूटीशियन कोर्स, हेयर स्टाइलिस्ट, ड्रेस डिजाइनिंग, मेकअप/ब्यूटी थेरेपिस्ट, कंप्यूटर कोर्स, शॉर्ट टर्म सॉफ्टवेयर कोर्स, वेब/ग्राफिक डिजाइनिंग, डेटा एंट्री, फूड एंड न्यूट्रिशन केयर, सोशल मीडिया मार्केटिंग, इवेंट मैनेजमेंट, फोटोग्राफी आदि के साथ-साथ ऑफिस/फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, एकाउंट्स एग्जीक्यूटिव, डिजिटल मार्केटिंग, शॉर्ट टर्म बैंकिंग कोर्स, नर्सिंग केयर, बुजुर्गों की देखभाल आदि ऐसे पाठ्यक्रम हैं, जो प्रार्थियों को सम्मानजनक तरीके से आजीविका चलाने में सक्षम बना सकते हैं। इस योजना में आवेदन के लिए 10वीं बोर्ड की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक अहर्ता है।

इसी तरह मान्यता प्राप्त और विश्वसनीय संस्थान से कला, विज्ञान, वाणिज्य और किसी अन्य मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में 12वीं की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को भी योजना का लाभ मिलेगा। इस श्रेणी में वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने की आवश्यक योग्यता 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 65% अंक है। इसी तरह स्नातक और स्नातकोत्तर/संबद्ध उच्च पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम योग्यता परीक्षा में न्यूनतम अंक 55% और चयनित संस्थानों से प्रवेशपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

मेडिकल / इंजीनियरिंग /कानून / आर्किटेक्चर जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और इसी तरह के अन्य पाठ्यक्रमों के लिए  विद्यार्थी का संबंधित प्रवेश परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होना और किसी मान्यता प्राप्त और विश्वसनीय संस्थान से प्रवेशपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।

आवेदन के बाद जेएसपीएल फाउंडेशन विद्यार्थियों का साक्षात्कार करेगा और उनकी क्षमता के मूल्यांकन एवं दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनका चयन करेगा। चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में मिलने वाला सहयोग संबंधित संस्थानों को ही दिया जाएगा। लंबी अवधि के पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी, जिसमें सेमेस्टर अथवा वार्षिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करना होगा। यह लाभ उन विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा, जो सरकार या अन्य स्रोतों से वित्तीय सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों के चयन के मामले में जेएसपीएल फाउंडेशन का निर्णय अंतिम होगा, जिस पर जेएसपीएल फाउंडेशन के बाहर का कोई भी अन्य प्राधिकारी सवाल नहीं उठा सकेगा।

 

 International Women's Day 2022: JSPL Foundation Launches Jindal SwayamSampanna Nari for Skill Development & Education of Women and Girls

 JSPL Foundation to support vocational training & higher education of disadvantaged girls

  Invites applications from women and girls from financially weaker sections of the society for assistance, under this programme

 

Raipur, March 08, 2022: /// On the occasion of International Women's Day, JSPL Foundation, the CSR wing of Jindal Steel & Power launched a special programme, Jindal SwayamSampanna Nari on Women's Skill & Education in Odisha & Chhattisgarh. Under this programme, underprivileged girls and women can avail of financial assistance towards the course fee for pursuing vocational training or academic courses in professional/general streams in the institutions/colleges of their choice.

The objective of the programme is to support girl children/ women from poor and underprivileged sections to make them self-reliant. The programme focuses on girl children/women who due to financial constraints are unable to complete their studies or could not undertake further studies.

Launching the special programme Chairperson of JSPL Foundation Ms Shallu Jindal said, “On this International Women's Day, let us join together to ensure Gender equality today for a sustainable tomorrow.  Investing in the skilling & education of women is the foremost priority in social development programmes.  As one step ahead in this direction JSPL Foundation has announced the Programme ‘Jindal SwayamSampanna Nari on Women's Skill & Education’. I am sure this will certainly go a long way in augmenting the employability of Women and thereby empowering them sustainably. The programme will be implemented in the entire Odisha and Chhattisgarh state initially, she informed.

Women and girls with poor socio-economic backgrounds, who are under the age group of 16 to 30 and have secured 60 per cent or more in Class 10th Board Examination can apply for financial assistance for the vocational training courses. Girls who have completed higher secondary education with 65 percent and graduation with 55 percent can seek financial assistance for graduation and post-graduation courses, respectively.

The parental/family income ceiling is two lakh rupees per annum for eligibility under the programme. The family income certificate issued by a competent revenue authority along with a passport size photograph of the applicant and mark sheet of 10th and/or higher class Examinations should be provided with the application.

For pursuing professional courses like medical, engineering, management, law etc. the candidates need to be successful in the respective entrance examination and secure a letter of admission from the concerned institution/college.

Interested girls from all the districts of Odisha can apply for this financial assistance by 25th March 2022. Each eligible candidate needs to go through a selection process to receive the support. Relevant information and forms are available on the JSPL Foundation’s website jsplfoundation.com and mail ID award@jsplfoundation.com, info@jsplfoundation.com. Apart from uploading applications, candidates can send their documents on the address – General Secretary, JSPL Foundation, 3 Forest Park, Bhubaneswar-751009 (Odisha). The selected candidates will be supported with an admissible course fee which will be payable to the Institution directly by the JSPL Foundation. 

All the selected candidates are free to choose the vocational training or higher education programme of their interest and can choose a credible training institute or colleges nearest to them as per their convenience. They can choose any skill development course ranging from Beautician course, Hairstylist, Dress designing, Make-up/ Beauty therapist, Computer course, Short term Software courses, Web /Graphic Designing, Data entry, Food & Nutrition Care, Social Media Marketing, Event Management, Photography, Office/ Front Office Assistant, Account Executive, Digital Marketing, Short term Banking Courses, Nursing Care, Elderly care, etc. which may enable the candidates to earn their livelihood in a dignified manner. For higher education, they can select any academic course in the general stream after Class 10 in a recognised/accredited college or institute. Financial assistance may vary from course to course. 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs