लखनऊ। 05/ 03 / 2022 /// विधानसभा चुनावों की अंतिम जनसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी गाजीपुर में आयोजित में भरी हुंकार। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग विकास की बात नहीं करते, जनता के मुद्दे नहीं उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जबतक उत्तर प्रदेश की राजनीति में सही और सच्चा बदलाव नहीं होता, मैं उत्तर प्रदेश का साथ छोडूंगी नहीं और जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ती रहूंगी। जनसभा के बाद उन्होंने जौनपुर में कांग्रेस उम्मीदवार नदीम जावेद के समर्थन में आयोजित रोडशो में लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
.jpg)
जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि तीन साल पहले जब मैं प्रभारी बनकर उत्तर प्रदेश में आई, तब पार्टी के कुछ बड़े नेता जो आज पार्टी छोड़ चुके हैं, वह मेरे पास आए। उन्होंने कहा कि अरे यहां से निकल जाइए, उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं मिलने वाला है, यहाँ तो संघर्ष ही संघर्ष है। यहां कांग्रेस पार्टी तो है ही नहीं, आप नेतृत्व से बात करिए आपको यहां से निकालकर कहीं और भेज दें। मैंने अपने भाई तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की, उन्होंने कहा, प्रियंका उत्तर प्रदेश जाओ और संघर्ष करो, याद रखो जहां लोगों को दुःख है, अत्याचार हो रहा है, वहां जाकर जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ो।
उन्होंने कहा कि मैं आपके बीच आई, सोनभद्र में 13 आदिवासियों का नरसंहार हुआ था, मैं वहां गई, मैंने देखा कि पुलिस-प्रशासन ने भूमाफिया की मदद कर दी, लेकिन आदिवासियों को बचाने कोई नहीं आया। इसी तरह उन्नाव, हाथरस, लखीमपुर हर जगह पीड़ितों ने यही कहा कि पुलिस तो हमी पर दबाव डाल रही है। हमारी लड़ाई कौन लड़ेगा? मारे गए किसानों के परिवारों पर पुलिस ने दबाव डाला। आगरा में अरुण वाल्मीकि के परिवार को प्रताड़ित किया और उसे थाने में मार डाला। ऐसी घटनाएं होती रहीं और प्रदेश सरकार सोती रही। उत्तर प्रदेश में जहां भी अन्याय हुआ गई, कांग्रेस ने न्याय की लड़ाई लड़ी। मैंने समझ गई कि उत्तर प्रदेश में बहुत गड़बड़ है, यहाँ की राजनीति कहीं भटक गई है। जिस प्रदेश में सबसे ज्यादा नौजवान हैं, सर्वाधिक ऊर्जा है, हुनर है, वहां की हालत इतनी ख़राब कैसे है। दरअसल यहां के राजनीतिक दल, बसपा, सपा, भाजपा जनता के क्या मुद्दे उठाते हैं? बसपा और सपा सिर्फ जाति की बात कर रही हैं। भाजपा सिर्फ जाति और धर्म की बात कर रही है। नौजवान बेरोजगार हैं। भर्तियों में घोटाला हो रहा है। युवाओं के भविष्य बर्बाद हो रहे हैं। दूसरी तरह 12 लाख सरकारी पद खाली हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनको आपकी समस्याएं ही मालूम नहीं है। देश प्रदेश की जानकारी रखते हैं, पर उन्हें यह नहीं मालूम है कि महंगाई चरम पर है, छुट्टा जानवरों से लोग परेशान हैं, बेरोजगारी चरम पर है। यह ऐसे लोगों है जो आपसे वोट लेकर सत्ता में रहेंगे, लेकिन आपके रोजगार, आपको सक्षम करने, सशक्त करने की बात नहीं करते हैं। यह अच्छी तरह समझ गए हैं कि वोट और सत्ता जाति-धर्म के आधार पर मिलेगी।
.jpg)
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनकी नीति क्या है? इनकी नीति यही है कि ये आपको गरीब रखेंगे। नोटबंदी और जीएसटी लाए। राष्ट्रवाद के नाम पर आपको लाइन में लगा दिया। आपका व्यापार नष्ट हो गया, लेकिन कोई काला धन नहीं आया। अचानक हुए लॉकडाउन में बड़े उद्योगपति फलते फूलते रहे, लेकिन आपका सब नष्ट हो गया। किसान मेहनत करता है लेकिन उसके लिए कुछ नहीं किया। छत्तीसगढ़ में गेहूं-धान का 2,500 मिलता है लेकिन यहां आपको 1,200 मिलता है। किसान के लिए ये जितनी नीतियां लाए, किसानों का सिर्फ नुकसान हुआ। काले कानून लाए जिसमें लिख दिया कि आपका हक कोई और छीनेगा। ऐसा कानून बनाया कि आप उद्योगपतियों के खिलाफ कचहरी नहीं जा सकते। आपके साथ अन्याय हो तो आप डीएम के यहां नहीं जा सकते। आपसे आपका हक छीनने का कानून लाए। वही राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री जो दुनिया घूम आए, वहीं किसान महीनों तक सड़क पर रहे लेकिन प्रधानमंत्री ने निकलकर बात नहीं की। यह कैसा राष्ट्रवाद है कि आप किसानों की समस्या सुनते तक नहीं? यह कै…




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments