****** JSPL building and developing a safety culture, Encourage youth to make safety a top priorityA safety awareness campaign will run till March 8 in the machinery division of JSPL, RaipurMany programs will be organized including slogan writing, poster design, quiz, the safety of equipment and person, street plays ***

Raipur, March 2, 2022 –//// industrialist Mr. Naveen Jindal called upon to make every day a safety day. He said that whatever be the area of life, safety should be our top priority. Shri Tagai also stressed on encouraging youth to build and develop a safety culture. In connection with the celebration of National Safety Day on 4th March every year, JSPLstarted the Safety Week event at Raipur Machinery Division of JSPL from 1st March to 8th March. Mr. Tagai said that the slogan writing competition will run till 3rd March with the theme will be Plant, Home and Road Safety. Poster design competition will also be focused on aforesaid subjects. Safety Quiz Competition will be organized on 4th March on National Safety Day. The best contractor will also be judged and announced during in the Safety Week. For this, cleanliness, safety, disposal of unwanted materials, electrical connectivity and best material safety arrangements, personal protective equipment and updated documentation will be the bases of assessment.
Shri Tagai said that street play will also be organized at Heritage Park on 8th March at theendof safety week so that everyone can get a glimpse of our efforts and how seriously wearetrying to make an accident-free system. The winners of all the competitions will alsobeawarded in the closing ceremony itself.
A committee has also been formed to organize Safety Week events, which is headed by Unit Head Mr. Arvind Tagai and its members are Mr. Mukesh Tiwari, Mr. Sunil Gupta, Mr. Suryoday Dubey, and Mr. Shailendra Kumar Prasad.
प्रत्येक दिवस को सुरक्षा दिवस बनाइयेः अरविंद तगई
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सुरक्षा संस्कृति के निर्माण और विकास के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करें
.jpg)
जेएसपीएल के रायपुर स्थित मशीनरी डिवीजन में 8 मार्च तक चलेगा सुरक्षा जागरूकता अभियाननारा लेखन, पोस्टर डिजायन, प्रश्नोत्तरी, उपकरणों एवं व्यक्ति की सुरक्षा, नुक्कड़ नाटक समेत अनेक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
रायपुर, 2 मार्च 2022 /// – जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) की मशीनरी डिवीजन के यूनिट हेड श्री अरविंद तगई ने आह्वान किया कि हमें प्रत्येक दिन को सुरक्षा दिवस बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन का कोई भी क्षेत्र हो, सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री तगई ने सुरक्षा संस्कृति के निर्माण और विकास के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया।
4 मार्च को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाए जाने के सिलसिले में उन्होंने 1 मार्च से 8 मार्च तक जेएसपीएल के रायपुर मशीनरी डिवीजन में सुरक्षा सप्ताह आयोजन की शुरुआत करते हुए कहा कि नारा लेखन प्रतियोगिता 3 मार्च तक चलेगी जिसके विषय केंद्र प्लांट, गृह और सड़क सुरक्षा होंगे। इन विषयों पर ही सुरक्षा पोस्टर डिजायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित की जाएगी। सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ कांट्रैक्टर की भी घोषणा की जाएगी। इसके लिए सफाई, सुरक्षा, अवांछित सामग्रियों का निस्तारण, विद्युत संपर्क एवं बेहतरीन सामग्री सुरक्षा बंदोबस्त, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण एवं अद्यतन दस्तावेजी कार्यवाही को मुख्य आकलन आधार बनाया गया है।
श्री तगई ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह समापन के समय 8 मार्च को हेरिटेज पार्क में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा जिससे हमारे प्रयासों की झलक सबको मिल सके कि हम दुर्घटना मुक्त व्यवस्था बनाने के लिए कितनी गंभीरता से प्रयासरत हैं। समापन समारोह में ही सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक समिति भी बनाई गई है, जिसके अध्यक्ष यूनिट हेड श्री अरविंद तगई और इसके सदस्य श्री मुकेश तिवारी, श्री सुनील गुप्ता, श्री सूर्योदय दुबे, और श्री शैलेंद्र कुमार प्रसाद हैं।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments