दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के पोस्टर का किया विमोचन

Anil Choubey 26-02-2022 18:58:56


******* रायपुर के आउटडोर स्टेडियम बूढ़ातालाब में 05 और 06 मार्च को होगा बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजनफ्री स्टाइल मोटो क्रास में अंतर्राष्ट्रीय बाइकर्स दिखाएंगे रोमांचक करतब, देश भर से बाइकर्स लेंगे हिस्साखेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान हो रहा है आयोजन ****

रायपुर, 26 फरवरी 2022 / //मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास प्रांगण में राजधानी रायपुर में 05 और 06 मार्च को आयोजित होने वाले एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप में देश भर से बाइकर्स को छ्त्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया।

उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 एवं 6 मार्च 2022 को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाइक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश भर के बाइकर्स को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि कोविड महामारी उपरांत यह राज्य का पहला महत्वपूर्ण खेल आयोजन है, इस आयोजन से राज्य की जनता, विशेषकर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। फ्री स्टाइल मोटो क्रास में रोमांचक करतब दिखाने आ रहे अंतर्राष्ट्रीय बाइकर्स एवं नेशनल सुपर बाइक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 में आ रहे देश के बाईकर्स का अभिनंदन है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक लोकप्रिय मोटर स्पोर्ट्स खेल साहस एवं रोमांच से भरपूर है। ऐसे विशेष आयोजन के लिए रायपुर एवं छत्तीसगढ़ तैयार है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय फेडरेशन केे आयोजन की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, राष्ट्रीय मोटर स्पोर्ट्स फेडरेशन के सदस्य श्री श्याम कोठारी व डॉ. विष्णु श्रीवास्तव, श्री क्षितिज चंद्राकर, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव श्री उमेश बंसी और मीडिया सलाहकार श्री अतुल श्रीवास्तव, हीरो के राज्य प्रमुख श्री शलभ राजवंशी व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अंशुल त्रिपाठी, श्री गौरव गिरिजा शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs