रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में किसानों की आय
दुगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ में हाल ही में लागू ‘नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी’ योजनाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के विकास के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित
करने की ठोस पहल की आवश्यकता हैं और छत्तीसगढ़ इस मामले में देश को रास्ता दिखा
सकता हैं। श्री भूपेश बघेल शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की गर्वनिंग कांउसिल
की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
ने की। बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष, केन्द्रीय
मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments