दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं कृषि सचिव डॉ. भारतीदासन ने पाटन और धमधा में

Anil Choubey 24-02-2022 10:07:35


गौठानों का किया मुआयनामहिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से की चर्चा गौठानों में संचालित आजीविका मूलक गतिविधियों को देखा


रायपुर, 24 फरवरी 2022 /// / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिलों का दौरा कर हितग्राहियों से रू-ब-रू हो रहे हैं। इसी सिलसिले में आज अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं कृषि सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने दुर्ग जिले में धमधा एवं पाटन क्षेत्र के गौठानों में पहुंचकर वहां की व्यवस्था और महिला समूहों द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों का मुआयना किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा कर उनके स्वावलंबन के कामों की जानकारी ली। उन्होंने पाटन विकासखंड के अरसनारा, नारधा, कुम्हारी गौठानों में विविध आजीविका मूलक गतिविधियों को मुआयना किया और इसको विस्तारित करने के साथ ही लाभप्रद बनाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव श्री साहू एवं कृषि सचिव डॉ. भारतीदासन से बातचीत के दौरान अरसनारा गौठान के स्व-सहायता समूह महिलाओं ने बताया कि यहां दो समूह काम करते हैं। सब्जी उत्पादन बाड़ी के जरिए दो लाख 45 हजार रुपए का लाभ अर्जित कर चुके हैं। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने ब्रोकली जैसे नये दौर की फसल भी लगाई है। अपर मुख्य सचिव ने अरसनारा गौठान की सम्पूर्ण भूमि के उपयोग की सराहना की। महिला समूहों द्वारा यहां सीजन के मुताबिक सब्जी उगाई जा रही है। इससे समूह को लगातार आय हो रही है। उन्होंने लिमतरा में बाड़ी भी देखी। यहां 21 एकड़ जमीन को सामुदायिक बाड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। अधिकारियों ने दो एकड़ जमीन में टमाटर की फसल का निरीक्षण किया। महिलाओं ने बताया कि हर दिन टमाटर बेच रहे हैं। टमाटर का बंपर उत्पादन हुआ है। समूह की महिलाओं ने बताया कि केवल टमाटर से उन्हें एक लाख रुपए का लाभ जुलाई से अब तक हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि यहां 5 एकड़ स्प्रिंकलर को और विस्तार दिया जा रहा है।



अपर मुख्य सचिव ने समूह की महिलाओं से कहा कि शासन आपको अधोसंरचनाएं और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहा है। आपके पास आगे बढ़ने की असीमित संभावना है। समूह की महिलाओं ने कहा कि पहली बार में थोड़ा से हिस्से में प्रयोग के तौर पर खेती की थी। हमें इसमें सफलता मिली और अब इसका विस्तार करेंगे। निरीक्षण के मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी श्री बद्रीनारायण मीणा और जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन भी मौजूद थे।

सी-मार्ट में करें डिस्प्ले- अरसनारा में भगवती स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में मसाले बनाये जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ने मसालों का दाम पूछा। महिलाओं ने बताया कि दुकान में इसे आसानी से 250 रुपए में खरीद लेते हैं। उन्होंने महिलाओं को बाजार रेट पता करने की सलाह दी और कहा कि बाजार पर जितनी ज्यादा आपकी नजर रहेगी, आप उतना ही तरक्की करेंगे। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद का शहरी मार्केट में काफी डिमांड है। उन्होंने महिला समूहों के जैविक उत्पाद को सी-मार्ट में डिस्प्ले करने की बात कही।

कुम्हारी में देखी केले की बाड़ी- अपर मुख्य सचिव एवं कृषि सचिव ने अपने भ्रमण के दौरान कुम्हारी गौठान में विकसित केले की बाड़ी का अवलोकन किया। कुम्हारी गौठान में बहुत सी आजीविकामूलक गतिविधि चलाई जा रही हैं। इनमें केले और आम की बाड़ी विकसित की गई है। यहां की वृहद केला बाड़ी से चिप्स बनाकर बाजार में बेचे जाएंगे।  

जलजीवन मिशन का काम भी देखा- अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने ग्राम तर्रा, खेरधी में जलजीवन मिशन का काम भी देखा। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा में तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से जिले के सभी कामों को पूरा करें। पाइपलाइन लगाये जाने के साथ ही कनेक्शन भी प्रदान करें ताकि लोगों को नल के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध हो सके। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अलग-अलग गौठानों में अलग तरह की आजीविकामूलक गतिविधियों संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल स्वावलंबन ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, स्व-सहायता समूहों की आय में तेजी से वृद्धि हो, ऐसा माडल बनायें जिससे लगातार लोग रुचि के साथ काम करेंगे और नये लोग भी जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि एक समूह को एक ही काम में लगाया जाए तो ज्यादा बेहतर नतीजे मिलेंगे। वर्मी कंपोस्ट का तेजी से उत्पादन और मार्केटिंग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह दोनों काम तेजी से होंगे तो गोधन न्याय योजना से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक लाभ होगा।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs