दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

संपूर्ण विश्व में गूंजेगा भारत का शंखनाद >> राज्यपाल सुश्री राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसूईया उइके

Anil Choubey 17-02-2022 10:08:45


रायपुर // संपूर्ण विश्व में गूंजेगा भारत का शंखनाद और भारत बनेगा विश्व गुरू । छत्तीसगढ़ की राज्यपाल महामहिम सुश्री राज्यपाल महामहिम सुश्री ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग , रायपुर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार ” Global Dimension of Indian Knowledge and Culture ” के समापन सत्र में यह विचार व्यक्त किये । इस वेबिनार में एक अनोखा विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा प्रमाणित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।

यह वेबिनार प्रात 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक 15 घंटो तक निरंतर चलता रहा तथा इसमें छत्तीसगढ़ में स्थापित सभी 15 निजी विश्वविद्यलयों के कुलाधिपतियों कुलपतियों एवं कुलसचिवों द्वारा अपने – अपने विश्वविद्यालय के विषय में प्रस्तुति दी गयी तथा सभी विश्वविद्यालयों के छात्र – छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये इस वेबिनार में भारत की 15 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा अनेक मूर्धन्य विद्वानों ने निजी विश्वविद्यालयों की प्रस्तुति का गहनता पूर्वक अध्ययन कर उनके समग्र विकास हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया ।

इस अनूठा वेबिनार की रूपरेखा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष महामहोपध्याय डॉ . शिव वरण शुक्ल द्वारा तैयार की गयी तथा इसे सफल बनाने में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सदस्य अकादमिक डॉ . उमेश कुमार मिश्रा , अंशकालिक सदस्या डॉ . सरिता सिन्हा एवं सचिव डॉ . मनीषा शुक्ला तथा विनियामक आयोग के अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा । सभी निजी विश्वविद्यालयों ने वेबिनार में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया ।

तथा अपने – अपने विश्वविद्यालय की प्रवृत्ति रिर्पोट प्रस्तुत की तथा कोविड काल के दौरान ऑनलाईन टीचिंग की चुनौतियों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी सभी शिक्षाविदों ने विचार व्यक्त किये कि विश्वविद्यालयों को आदिवासी संस्कृति और राज्य से संबंधित कलाओं को बढ़ावा देना चाहिए , स्थानीय छात्रों के संचार कौशल को मजबूत करना चाहिए , राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए , छत्तीसगढ़ी जैसे देशी भाषाओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए , विश्वविद्यालय में संस्कृत और योग पढ़ाया जाना चाहिए , प्रत्येक विश्वविद्यालय को अपने छात्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना चाहिए , छात्रों और संकायों के बीच शोध एवं पेटेंट और शोध कार्य के प्रकाशन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए , छात्रों की रोजगार क्षमता में सुधार के लिए विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के साथ गठजोड़ करना चाहिए , छात्रों के बीच भारतीय नैतिकता और कला को बढ़ावा देना चाहिए ग्रामीण साक्षरता के स्तर में सुधार के लिए विश्वविद्यालय को गांवों को गोद लेना चाहिए , विश्वविद्यालय को विदेशी छात्रों को सकल नामांकन रेडियो में सुधार के लिए आकर्षित करना चाहिए और साथ ही यह स्थानीय छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों के साथ सामना करने का अवसर प्रदान करेगा , उद्योग की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम में सुधार किया जाना चाहिए , छात्रों को राज्य और केंद्र सरकार से संबंधित परीक्षा में सफल होने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या की व्यवस्था की जानी चाहिए , इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी विषयों में इस्तेमाल होने के लिए हिंदी की शब्दावली में सुधार किया जाना चाहिए कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कीर्तिचक प्राप्त डॉ . अजीत डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे । किंतु अपरिहार्य कारणों से वे कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पायें ।

उन्होंने पत्र के माध्यम से कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामानायें प्रेषित की तथा छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल एवं छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं सभी निजी विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्षा सुश्री अनुसूईया उइके जी की अध्यक्षता में वेबिनार अत्यंत गरिमायी रूप से संपन्न हुआ तथा इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में ” विश्व के सबसे लंबे चलने वाले वेबिनार जिसमें सर्वाधिक कुलपति सम्मिलित हुए ” का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs