दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सीएमडी एसईसीएल प्रेमसागर मिश्रा को मिली पीएचडी की उपाधि

Anil Choubey 17-02-2022 08:45:21


बिलाशपुर  //// एसईसीएल के सीएमडी श्री प्रेमसागर मिश्रा को प्रतिष्ठित आईआईटी-आईएसएम, धनबाद से पीएचडी की डिग्री अवार्ड हुई है। उन्हें यह उपाधि प्रबंधन संकाय के अंतर्गत ’इम्पेक्ट एसेसमेन्ट ऑफ कॉरपोरेट सोशल रिस्पासिबिलिटी इनिसिएटिव्स-ए केस स्टडी आफ कोल माईनिंग इन्डस्ट्री इन इण्डिया’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने के उपरांत प्रदान की गयी है। इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार (अकादमिक) के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। कोल इण्डस्ट्री में सीएसआर के कार्यों के निष्पादन एवं उनके प्रभाव के आँकलन पर आधारित श्री मिश्रा का यह शोध कार्य अत्यंत समीचीन माना जा रहा है।

श्री मिश्रा कैरियर के आरंभ से ही अध्यवसायी रहे हैं। मूलतः माईनिंग इंजीनियर श्री मिश्रा ने वर्ष 1987 में इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद से बी.टेक. (खनन) की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साईन्सेस से बिजनेस लॉ में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा हासिल की। आप लगभग साढ़े तीन वर्षों से अधिक समय तक कोलइण्डिया की अनुषंगी कम्पनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक रहे हैं तथा 28 फरवरी 2022 से एसईसीएल के सीएमडी पद पर पदस्थ हैं। श्री मिश्रा एसईसीएल के पहले व एकमात्र सीएमडी हैं जिन्होंने इसी कम्पनी से कैरियर की शुरूआत कर इस शीर्ष पद को प्राप्त किया है।

श्री मिश्रा ने वर्ष 2014 में आईआईएम कोलकाता, सेंट गैलेन विश्वविद्यालय स्विट्जरलैंड और एसेक बिजनेस स्कूल पेरिस फ्रांस में आयोजित उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम में भाग लिया। वे विश्व खनन कांग्रेस 2011 में इस्तांबुल (तुर्की) में भाग लेने के लिए सीआईएल प्रतिनिधिमंडल के हिस्सा थे। श्री मिश्रा ने प्रशासनिक स्टॉफ कॉलेज, हैदराबाद में प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम और एलबीएसएनएए मसूरी में आईआईसीएम द्वारा नामित उन्नत प्रबंधन कार्यक्रमों में भी भाग लिया है। आपने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, नेतृत्व, निर्णय लेने, परियोजना प्रबंधन और अन्य प्रबंधकीय और तकनीकी विषयों पर आयोजित कार्यशालाओं में भाग लिया है।

श्री प्रेम सागर मिश्रा राष्ट्रीय कार्मिक प्रबंधन संस्थान (एनआईपीएम), भारतीय सामग्री प्रबंधन संस्थान (आईआईएमएम), भारतीय खान प्रबंधक संघों (आईएमएमए), भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), इण्डियन माईनिंग एण्ड इंजीनियरिंग फोरम (आईएमईएफ) और फेलो आफ इन्सटिट्यूट आफ इंजीनियर्स (एफआईई) के सक्रिय सदस्य भी हैं। आप वर्ष 2010 से 2014 तक आईएसएम छात्र संघ के महासचिव और वर्ष 2011 से 2015 तक एमजीएमआई धनबाद शाखा के महासचिव रहे।

सीएमडी एसईसीएल श्री प्रेमसागर मिश्रा की पीएचडी उपाधि प्राप्ति के अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी सह कार्मिक श्री एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त) श्री एस.एम. चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.के. पाल सहित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, यूनियन, श्रमसंघ व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs