दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन >> मंत्री रविन्द्र चौबे

Anil Choubey 14-02-2022 18:53:43


नव नियुक्त सहायक अभियंताओं के कंधों पर छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी

रायपुर, 14 फरवरी 2022 ////  छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने सोमवार को जल संसाधन विभाग में नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को बेहतर काम के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, जल संसाधन विभाग के रायपुर ट्रेनिंग सेंटर में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के आधारभूत प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नव नियुक्त अभियंताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले समय में जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी आप के कंधों पर हैं और आप सभी कुछ ऐसा काम करें की आने वाली पीढियां आपको याद करे।

जल संसाधन मंत्री श्री चौबे ने कहा कि पानी विकास की आधारभूत आवश्यकता है इस विकास की जिम्मेदारी आप जैसे अभियंताओं के कंधों पर है। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को संबोधित करते हुए श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आपको बदलती हुयी तकनीक के अनुसार खुद को भी हर दिन अपडेट करते रहना होगा ताकि आपकी क्षमताओं में विस्तार होता रहे। इस प्रशिक्षण सत्र में नवनियुक्त 44 सहायक अभियंताओं एवं 6 सहायक भू-जलविदों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 15 दिनों तक चलने वाला आधारभूत प्रशिक्षण सत्र 14 फरवरी से प्रारंभ होकर 4 मार्च 2022 तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में कार्यालयीन व्यवस्था, स्थापना, लेखा, प्रशासनिक सेटअप, प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों एवं तकनीकी विषयों यथा डिजाइन, ड्राइंग, प्राक्कलन, सीएसआर, स्पेसिफिकेशन, गुणवत्ता परीक्षण आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा कार्यस्थल का भ्रमण कराने का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने की। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि अभियंताओं को खुद में समय के साथ बदलाव करते रहना होगा ताकि वो आगे जाकर बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार रहें।इस मौके पर विभाग के मुख्य अभियंता श्री इंद्र कुमार उइके, महानदी परियोजना के प्रमुख अभियंता श्री आरके नगरिया समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs