दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 14-02-2022 07:28:31


लोकवाणी की 26वीं कड़ी प्रसारित

मुख्यमंत्री ने ‘‘सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार’’ विषय पर प्रदेशवासियों से की बातराज्य में आर्थिक गतिविधियों के साथ रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोरछत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में 1,715 नये उद्योग स्थापित: 19,500 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश तथा 33 हजार लोगों को मिला रोजगारबायो एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए 18 निवेशकों से 3300 करोड़ रूपए के निवेश का एमओयूछत्तीसगढ़ रोजगार मिशन: पांच वर्षों में 15 लाख रोजगार के सृजन का लक्ष्यराज्य के 110 विकासखण्डों में फूडपार्क की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकितउद्योग विभाग द्वारा एकल खिड़की प्रणाली से दी जा रही 56 ऑनलाइन सेवाएंऔद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन नियमों का हुआ सरलीकरणप्रदेश में 21 हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत की सड़कों के निर्माण की कार्ययोजनाछत्तीसगढ़ी खान-पान को प्रोत्साहित करने 16 जिलों में गढ़ कलेवा स्थापितछत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में चार संसाधनों खनिज, कृषि, वानिकी और मानव संसाधन का महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26वीं कड़ी में आज ‘‘सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार’’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात-चीत की। मुख्यमंत्री श्री बघेल की रेडियोवार्ता लोकवाणी की 26वीं कड़ी का प्रसारण आज छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से प्रातः 10.30 से 11 बजे तक किया गया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने कहा कि संभावनाओं से भरपूर छत्तीसगढ़ में देश और दुनिया के निवेशक आकर देखें कि यहां उद्योग मित्र, व्यापार मित्र, कारोबार मित्र, उपभोक्ता मित्र, पर्यटक मित्र, रोजगार मित्र नीतियों से कैसे नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा जा रहा है। राज्य में हमने शुरू से ही ऐसे कार्यों को महत्व दिया है, जिससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आए और रोजगार के अवसर बढ़ें।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि  हमारे पुरखों ने यह सपना देखा था कि जब हमारा अपना छत्तीसगढ़ राज्य बनेगा, तब यहां कोई बेरोजगारी नहीं होगी। इसी ध्येय को ले करके हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में सभी को आजीविका और  रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पहल की जा रही है।  वन क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, सरकारी क्षेत्र, अर्द्धसरकारी क्षेत्र हो या निजी क्षेत्र, जहां भी रोजगार के अवसर दिख रहे हैं, वहां हमारी सरकार योजना बना कर कार्य कर रही है।

राजधानी में मुख्यमंत्री की लोकवाणी को नागरिकों ने उत्साह से सुना

रायपुर, 14 फरवरी 2022//// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को राजधानी के नागरिकों ने उत्साह से सुना। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में ’‘सुगम उद्योग व्यापार उन्नत कारोबार’’ विषय पर प्रदेशवासियों सेे बात की और प्रदेश में रोजगार के लिए शासन द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा आजीविका रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उद्योग, व्यापार, परंपरागत व्यवसाय या शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का इंतजाम, इत्यादि हर क्षेत्र में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लिए गए निर्णयों से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई जिसका लाभ उद्योग व्यापार जगत को मिला। साथ ही हमने औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन नियमों का सरलीकरण किया। ऐसे अनेक प्रयासों से छत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में 1 हजार 715 नये उद्योग स्थापित हुए, जिसमें 19 हजार 500 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश हुआ तथा 33 हजार लोगों को रोजगार मिला है।

उपस्थित नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो सराहनीय है। राज्य शासन द्वारा किए गए कार्यों से युवाओं को रोजगार मिला है और स्व-रोजगार की ओर प्रेरित हुए हैं।

इस अवसर पर सचिन शर्मा, जोन कमिश्नर महेन्द्र पाठक, सुश्री मल्लिका प्रजापति, बंशी कन्नौजे, श्री राजा भट्टर, विकास जैन, भोला थवाइत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs