दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एसईसीएल एक्सीलेंस इन फाईनेन्सियल रिपोर्टिंग अवार्ड में सेकेण्ड बेस्ट

Anil Choubey 12-02-2022 09:19:01


  निदेशक (वित्त) श्री चौधरी ने किया पुरस्कार ग्रहण

बिलासपुर //// एसईसीएल को एक्सीलेंस इन फाइनेन्सियल रपोर्टिंग में सेकेण्ड बेस्ट (सिल्वर शील्ड) अवार्ड प्राप्त हुआ है।  वित्तीय वर्ष 2020-21 के वार्षिक प्रतिवेदन एवं फाईनेन्सियल स्टेटमेंट की प्रस्तुति के आधार पर एसईसीएल को सार्वजनिक उपक्रम श्रेणी के अंतर्गत यह अवार्ड दिया गया है।  इन्सटिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउन्ट आफ इण्डिया (आईसीएआई) के द्वारा सन् 1958 से यह अवार्ड दिया जाता है तथा यह एसईसीएल के लिए अवार्ड जीतने का यह पहला अवसर है।

उक्त अवार्ड भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह तथा आईसीएआई के प्रेसिडेन्ट के करकमलों से दिनांक 9 फरवरी 2022 को हॉटल रेडिशन ब्लू , कौशाम्बी, गाजियाबाद में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार हेतु गठित ज्यूरी की अध्यक्षता श्री पी.के. गुप्ता सीएमडी एनबीसीसी (इण्डिया) लिमिटेड ने की। इस अवार्ड हेतु सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के 213 कम्पनियों ने अपनी प्रविष्टि दर्ज की थी तथा प्राप्त प्रविष्टियों मे से स्क्रीनिंग, शील्ड व ज्यूरी के त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए विजेताओं का चयन किया गया। यह अवार्ड फाईनेन्सियल रिपोर्टिंग से संबंधित दिशा-निर्देशांे के पूर्णरूपेण अनुपालन करने वाले कम्पनियों में से श्रेष्ठ प्रदर्शकों को दिया जाता है। 

एसईसीएल की ओर से निदेशक (वित्त) श्री एस.एम. चौधरी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।विदित हो कि हाल ही में 15वें आईसीएआई अवार्ड समारोह के अंतर्गत एसईसीएल के निदेशक (वित्त) श्री एस.एम. चौधरी को बेस्ट सीएफओ का अवार्ड भी प्रदान किया गया था।

इस उपलब्घि के लिए सीएमडी एसईसीएल श्री प्रेमसागर मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी सह कार्मिक श्री एम.के. प्रसाद, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.के. पाल सहित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने निदेशक (वित्त) श्री चौधरी व उनकी टीम को बधाई दी है। 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs