रायपुर, // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के
प्रशिक्षु अधिकारियों ने कल शाम उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने युवा अधिकारियों को सुराजी गांव योजना की थीम
समझाई और उन्हें उनके जिले में क्रियान्वित की जा रही इस योजना के एक-एक प्रोजेक्ट
को मॉडल बनाते हुए बढ़िया काम कराने कहा।
ज्ञातव्य है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा
के (2018 बैच) के अधिकारियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ प्रशासन
अकादमी में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु
अधिकारियों को नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के विकास और संवर्धन पर विस्तार से जानकारी दी और
उन्हें हमेशा फील्ड विजिट करने की समझाईश दी। फील्ड विजिट से बहुत कुछ सीखने का
मौका मिलता है। नई-नई जानकारी के साथ ही समस्याओं को समझने और उनके हल खोजने में
मदद मिलती है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments