संयुक्त अरब अमीरात 05 //// मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के आतंकी अबु बक्र को संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार किया है जिसे बहुत जल्दड भारत लाया जाएगा. 1993 में मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 12 धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग घायल हुए थे.

कई देशों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के बीच भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. भारतीय जांच एजेंसियों ने 1993 के मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट में शामिल भारत के मोस्ट वांडेट आतंकी को संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आतंकी का नाम अबु बक्र है. जिसे बहुत जल्द संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया जाएगा. 1993 में मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 12 धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग घायल हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए आतंकवादी का नाम अबू बकर है. जांच एजेंसी के मुताबिक अबू बकर ने पाकिस्तािन में हथियारों और विस्फोटक तैयार करने का प्रशिक्षण लिया था और मुंबई में सिलसिलेवार विस्फोटों में इस्ते्माल किए गए आरडीएक्सा को मुंबई में अलग-अलग जगहों पर लगाने का काम किया था. इस घटना को अंजाम देने की पूरी योजना दुबई में दाऊद इब्राहिम के आवास पर अंजाम दी गई थी. पिछले 29 साल से अबू बकर संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्ता न में रह रहा था.
.jpg)
अबू बकर को साल 2019 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उस समय उसने कुछ दस्ताेवेज ऐसे पेश किए थे, जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों को उसे छोड़ना पड़ा था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय एजेंसियां अबू बकर के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में हैं. भारत की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल होने के लगभग 29 साल बाद, अबू बकर को यूएई से वापस लाने के बाद आखिरकार भारत में कानून का सामना करना पड़ेगा.
मुंबई ब्ला स्टक के वांटेड सलीम गाजी की हाल में हुई थी मौत1993 के मोस्ट वांटेड सीरियल ब्लास्ट के आरोपी सलीम गाजी की कुछ दिन पहले ही कराची, पाकिस्तान में मौत हो गई. बता दें कि सलीम गाजी दाऊद गिरोह का सदस्य था और छोटा शकिल का करीबी माना जाता था. दाऊद से भी उसका खास रिश्ता था. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, सलीम पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था. उसे हाई ब्लड प्रेशर और दूसरी बीमारियां हो गई थीं. बताया जा रहा है कि शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मौत हो गई.मुंबई हमले के लिए पाकिस्तान में दी गई थी ट्रेनिंगमुंबई सीरियल ब्लास्ट दाऊद इब्राहिम के इशारों पर अंजाम दिया गया था. कई करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ था. धमाके से पहले जिन लोगों को चुना गया था, उन्हें ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेज दिया गया था. इस ब्लास में शामिल अबू सलेम
और फारुख टकला जैसे लोगों को पकड़ा जा चुका है. वहीं, इन धमाकों का सबसे बड़ा मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम आज भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments