दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

न्याय’ योजना छत्तीसगढ़ के भूमिहीन मजदूरों के लिए बड़ा कदम – राहुल गांधी

Anil Choubey 03-02-2022 20:05:05


केंद्र सरकार पर देश को दो भागों में बांटने का लगाया आरोप

 अमर जवान ज्योति व गांधी सेवाग्राम का किया शिलान्यासराजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुभारंभ किया

 

रायपुर//// , 3 फरवरी 2022-////   सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा और उसकी विचारधारा आज देश को खतरे की ओर ले जा रही है। देश में दो हिन्दुस्तान बन गए हैं,  एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का। इन दो हिन्दुस्तानों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है।  छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने रायपुर में अमर जवान ज्योति स्थल एवं सेवाग्राम का शिलान्यास किया। इसके साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना एवं राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ किया।

रायपुर के साइन्स कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि जो पूछते हैं 70 सालों में देश में क्या किया, वे देश की तरक्की में गरीब, मजदूर, किसानों की भागीदारी का अपमान करते हैं। अच्छा लगता है जब योजनाओं से पूरे प्रदेश को फायदा हो। हमने दो-तीन लोगों को, उद्योगपतियों को लाखों-करोड़ रुपये नहीं दिए। राज्य के किसानों को दिये। राहुल गांधी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में किसानों से किया वादा पूरा करते हुये उन्हें मेहनत का सही दाम दिया और आज प्रदेश के भूमिहीन मजदूरों के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लोक कल्याणकारी राज्य बनाने की दिशा में आज एक कदम और बढ़ाया है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में मंदी रहा लेकिन राहुल गांधी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में लागू की गयी योजनाओं से यहाँ मंदी का असर नहीं हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री राहुल गांधी ने शहीदों के सम्मान में नया रायपुर के माना कैंप फोर्स में बनने वाले अमर जवान ज्योति का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा महात्मा गांधी की ग्राम-स्वराज की संकल्पना को अक्षुण्ण रखने के लिए नवा-रायपुर में भी वर्धा की तर्ज पर बन रहे सेवा-ग्राम का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही राहुल गांधी राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत लगभग 3.50 लाख भूमिहीन ग्रामीण भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रदेश के युवा वर्ग को संगठित कर उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए राजीव युवा मितान क्लब गठन की योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के तहत उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी से जोड़कर सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सेवाभव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य में कुल 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए गए हैं। इस दौरान उन्होने कॉफी टेबल बूक 'जो कहा सो किया' का विमोचन भी किया।

राहुल गांधी ने साइन्स कॉलेज ग्राउंड में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगाए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान बस्तर की कॉफी का स्वाद लिया, मिलेट मिशन की सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी की सादगी नजर आई। उन्होने योजना के लाभान्वित हितग्राहियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्हे छत्तीसगढ़ व्यंजन परोसे गए, जिसका उन्होने जमकर लुत्फ लिया।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs