दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में कृषि मंत्री चौबे की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

Anil Choubey 29-01-2022 19:42:16


राज्य सरकार की सकारात्मक पहल के लिए किसानों ने जताया आभार

रायपुर, 29 जनवरी 2022 //// कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार के लिए आंदोलनरत किसान प्रतिनिधियों के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं आरंग विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक अभनपुर श्री धनेन्द्र साहू एवं अपर मुख्य सचिव, श्री सुब्रत साहू तथा नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तम्बोली, रायपुर जिला के कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आज राजधानी के शंकर नगर स्थित कृषि मंत्री श्री चौबे के निवास कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में आंदोलनरत किसान कल्याण समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष किसान कल्याण समिति श्री रूपन चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री ललित यादव, सचिव श्री कामता रात्रे, प्रमुख सलाहकार श्री प्रमोद अग्रवाल, संरक्षक श्री आनंद राम साहू, प्रवक्ता श्री गिरधर पटेल, कोषाध्यक्ष श्री पुलेश बारले बैठक में प्रतिनिधि मंडल के रूप में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार गठित समिति की बैठक में नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति द्वारा अपनी मांगों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया, जिस पर समिति द्वारा सौहार्द्रपूर्ण माहौल में उनकी मांग के संबंध में बिंदुवार विस्तार से सकारात्मक चर्चा की गई। इस दौरान चर्चा करते हुए नवा रायपुर अटल नगर में प्रभावितों के बसाहट के लिए पात्रतानुसार पट्टा आबंटन के संबंध में जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन, किसान कल्याण समिति के सदस्य तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच की उपस्थिति में शीघ्र सर्वे कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। चर्चा के दौरान नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसानों को वहां नवा रायपुर में बन रहे दुकानों का लॉटरी सिस्टम से नियमानुसार आबंटन की व्यवस्था के लिए किसानों द्वारा सहमति दी गई। इसी तरह बिंदुवार चर्चा के दौरान बंदोबस्त त्रुटि संबंधी मामला प्रकाश में लाया गया। बैठक में उनकी मांग पर समिति द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए परीक्षण कराने का निर्णय लिया गया।

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुए बैठक के पश्चात प्रतिक्रिया देते हुए नई राजधानी के परियोजना प्रभावित किसानों ने सरकार द्वारा आमंत्रित कर बैठक करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और मंत्रियों के प्रति आभार जताया। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार ने हमारी सुध ली और सभी बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसके लिए किसान कल्याण समिति द्वारा उनकी मांगो पर विचार के लिए राज्य सरकार की पहल की सराहना की गई।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs