दुर्ग, 20 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दुर्ग जिले के अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिवक्ता संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी ।
.jpg)
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग श्री राजेश श्रीवास्तव ने की।
जिला न्यायालय दुर्ग में आयोजित समारोह में जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रशांत जोशी, महिला उपाध्यक्ष सुश्री सुनीता कसार, कोषाध्यक्ष श्री अनिल जायसवाल, सचिव श्री रविशंकर सिंह, सह सचिव श्री कृष्ण राज चंदेल, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव सुश्री मोनिका सिंह, ग्रंथालय सचिव श्री द्रोण ताम्रकर और श्री कुलेश्वर साहू सहित अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments