दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

वेदांता एल्युमीनियम 2021 में बनी देश की अक्षय ऊर्जा औद्योगिक उपभोक्ता वाली सबसे बड़ी कम्पनी

Anil Choubey 13-01-2022 17:43:46


वेदांता एल्युमीनियम 2021 में बनी देश में अक्षय ऊर्जा की सबसे बड़ी औद्योगिक उपभोक्ता  28 लाख सर्टिफिकेट के साथ बाल्को रही भारत की सबसे बड़ी आरईसी खरीदार ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित एल्युमीनियम स्मेल्टर के लिए पावर एक्सचेंजों से करीब दो अरब यूनिट अक्षय ऊर्जा की खरीद की झारसुगुड़ा स्मेल्टर में जीएचजी उत्सर्जन में 1560 किलोटन कार्बन डाई ऑक्साइड से ज्यादा की कटौती

नई दिल्ली, 13जनवरी, 2022 :////  भारत में एल्युमीनियम और इसके वैल्यू एडेड उत्पादों का सबसे बड़ा उत्पादक वेदांता एल्युमीनियम बिजनेस 2021 में भारत में अक्षय ऊर्जा का सबसे बड़ा खरीदार रहा। कंपनी ने भारत के पावर एक्सचेंजों इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) और पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (पीएक्सआईएल) में नवीकरणीय ऊर्जा की खरीद में अग्रणी रही।

कंपनी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित एल्युमीनियम स्मेल्टर के लिए 2021 में करीब दो अरब यूनिट अक्षय ऊर्जा की खरीद की। इससे स्मेल्टर के जीएचजी उत्सर्जन में 1540 किलोटन कार्बन डाई ऑक्साइड से ज्यादा की कमी आई। वेदांत एल्युमिनियम की झारसुगुड़ा इकाई आईईएक्स में ग्रीन टर्म अहेड मार्केट (जी-टीएएम) प्लेटफॉर्म पर भारत की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा खरीदार है।

वेदांता की अनुषंगी भारत एल्युमीनियम कंपनी (बाल्को) नवीकरणीय ऊर्जा के ट्रेडिंग सेशन में अग्रणी रही और अकेले नवंबर में 59 प्रतिशत आरई सर्टिफिकेट (आरईसी) की खरीद की। 2021 में कंपनी ने कुल 2,86,17,00 आरईसी की खरीद की।

वेदांता एल्युमीनियम के ईएसजी विजन के बारे में वेदांता लिमिटेड के एल्युमीनियम बिजनेस के सीईओ श्री राहुल शर्मा ने कहा,‘हम 2050 तक नेट जीरो कार्बन के अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में अपने तीन स्तंभों पर अपने प्रयासों को गति दी है – परिचालन में ऊर्जा दक्षता में लगातार सुधार, हमारे कुल ऊर्जा उपभोग में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाना और जीवाश्म ईंधन के स्थान पर ऊर्जा के हरित एवं स्वच्छ विकल्पों को अपनाना। इसके लिए नई उभरती ग्रीन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। भारत में 2021 में आरई का सबसे बड़ा औद्योगिक उपभोक्ता बनना हमारे ऊर्जा उपभोग में हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने के हमारे प्रयासों और लो-कार्बन परिचालन की ओर बढ़ते हमारे कदमों का प्रमाण है।’

आईईएक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड – बिजनेस डेवलपमेंट श्री रोहित बजाज ने कहा,‘डे-अहेड कलेक्टिव ऑक्शन के साथ-साथ टर्म-अहेड कॉन्ट्रैक्ट तक की सुविधा देने वाले इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) के ग्रीन मार्केट में इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी लाभ उठाते हुए बाजार प्रतिभागियों को सर्वाधिक किफायती दरों पर और सुगमता से सौर एवं गैर सौर अक्षय ऊर्जा में ट्रेडिंग का मौका दिया जाता है। ग्रीन मार्केट में अग्रणी औद्योगिक सहभागी के तौर पर वेदांता एल्युमीनियम बिजनेस ने वास्तव में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में ग्रीन एनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत के मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग के समक्ष मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम भारत का बेहतर कल बनाने की दिशा में वेदांता एल्युमीनियम के सतत प्रयासों की भरपूर सराहना करते हैं।’

पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (पीएक्सआईएल) के एमडी व सीईओ श्री प्रभजीत कुमार सरकार ने कहा,‘नवंबर, 2021 में आरईसी ट्रेडिंग सेशन में अग्रणी खरीदार बनने के लिए हम बाल्को को बधाई देते हैं। वेदांता एल्युमीनियम जैसी उद्योग जगत की अग्रणी कंपनियों द्वारा समर्पित तरीके से आरई को अपनाने की रणनीति बड़े पैमाने पर अन्य कंपनियों को ऊर्जा उपयोग में बदलाव के लिए प्रेरित करेगी। पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (पीएक्सआईएल) ऊर्जा बाजार में नवीकरणीय ऊर्जा के विकल्प देते हुए उद्योग जगत को उनके ईएसजी लक्ष्यों को पाने में मदद कर रही है। ईएसजी के प्रति भारतीय कंपनियों की प्रतिबद्धता और ऊर्जा बाजार के माध्यम से बढ़ती दक्षता भारत में ऊर्जा के भविष्य को बढ़ने में अहम भूमिका निभाएगी।’

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्युमीनियम बिजनेस भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक है। वित्त वर्ष 2020-21 में 19.7 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्युमीनियम का लगभग आधा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य वर्धित एल्युमीनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी है, इन उत्पादों का प्रयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। देशभर में अपने विश्वस्तरीय स्मेल्टर्स, एलुमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ कंपनी एक हरित कल के लिए विभिन्न कार्यों में एल्युमीनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे 'मेटल ऑफ द फ्यूचर' के रूप में पेश करने के अपने मिशन को पूरा करती है।

 

 

वेदांता लिमिटेड के बारे में :

वेदांता लिमिटेड वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की अनुषंगी है और दुनिया की अग्रणी ऑयल एंड गैस एवं मेटल कंपनी है, जो भारत, दक्षिण अफ्रीकाऔर नामीबिया में तेल एवं गैस, जिंक, लेड, सिल्वर, कॉपर, आयरन ओर, स्टील और एल्युमीनियम एंड पावर के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिचालन कर रही है। पिछले दो दशक से वेदांता राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान कर रही है। स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण पर ध्यान देते हुए गवर्नेंस और सस्टेनेबल डेवलपमेंट वेदांता की रणनीति का केंद्र हैं। वेंदाता ने नैचुरल रिसोर्सेज सेक्टर में ईएसजी लीडर बनने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। वेदांता 2050 या उससे पहले ही कार्बन उत्सर्जन को कम करते हुए शून्य पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने परिचालन को नेट जीरो पर लाने के लिए अगले 10 साल में 5 अरब डॉलर निवेश का लक्ष्य तय किया है। समाज को कुछ देना वेदांता के डीएनए का हिस्सा है, जो स्थानीय समुदायों के जीवन को बेहतर करने पर फोकस है। फ्लैगशिप सोशल इंपैक्ट प्रोग्राम वेदांता केयर्स के तहत बाल कुपोषण को खत्म करने, शिक्षा प्रदान करने, स्वास्थ्य सेवा देने और कौशल विकास के साथ महिलाओं को सशक्त करने पर फोकस करते हुए मॉडल आंगनवाड़ी के तौर पर विभिन्न नंद घर का निर्माण किया गया है। वेदांता की विभिन्न सामाजिक पहल की संयुक्त इकाई अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तहत वेदांता ग्रुप ने पोषण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पशु कल्याण और जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ सामाजिक प्रभाव वाले कार्यक्रमों पर अगले पांच साल में 5,000 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है। वेदांता और समूह की कंपिनयों को डाउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2020 में जगह मिली है और फ्रॉस्ट एंड सुलीवन सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2020, सीआईआई एनवायरमेंटल बेस्ट प्रैक्टिसेज अवार्ड 2020, सीएसआर हेल्थ इंपैक्ट अवार्ड 2020, वाटर मैनेजमेंट में एक्सीलेंस के लिए सीआईआई नेशनल अवार्ड 2020, सीआईआई डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड 2020, कॉरपोरेट गवर्नेंस में एक्सीलेंस के लिए आईसीएसआई नेशनल अवार्ड 2020, पीपुल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2020, पीपुल बिजनेस की तरफ से ‘कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स’  से सम्मानित किया गया है और ग्रेट प्लेट टु वर्क 2021 सर्टिफाइड है। है। वेदांता के फ्लैगशिप नंद घर प्रोजेक्ट को राजस्थान सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ सीएसआर प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। वेदांता लिमिटेड बांबे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है।

ज्यादा जानकारी के लिए कृपया विजिट करें - https://www.vedantalimited.com

 

वेदांता एल्युमीनियम बिजनेस के बारे में :

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्युमीनियम बिजनेस भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक है। वित्त वर्ष 2020-21 में 19.7 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्युमीनियम का लगभग आधा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य वर्धित एल्युमीनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी है, इन उत्पादों का प्रयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। देशभर में अपने विश्वस्तरीय स्मेल्टर्स, एलुमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ कंपनी एक हरित कल के लिए विभिन्न कार्यों में एल्युमीनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे 'मेटल ऑफ द फ्यूचर' के रूप में पेश करने के अपने मिशन को पूरा करती है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs