महाराजबाडा और गश्त का ताजिया क्षेत्र में जीआईएस पावर सब स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। इससे अब लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
ग्वालियर //// महाराज बाड़ा क्षेत्र व गश्त का ताजिया से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई निर्बाध करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा दो जीआइएस (गैस आइसोलेटेड स्टेशन) ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी ने इन दोनों जीआइएस सब स्टेशनों के लिए बेस व अन्य उपकरण तैयार कर फिट कर दिए हैं, लेकिन जीआइएस पैनल नहीं आने के कारण ट्रांसफार्मर का काम अटका हुआ है। जनवरी-फरवरी माह में दोनों जीआइएस पैनल आ जाने के बाद कार्य पूर्ण हो पाएगा।
स्मार्ट सिटी द्वारा 14 करोड़ की लागत से गोरखी स्थित महारानी विद्यालय की पार्किंग के पास व गश्त के ताजिया पर दो जीआइएस विद्युत सब स्टेशन बनाने का कार्य कराया जा रहा है। स्मार्ट सिटी ने इसके पिलर व अन्य उपकरण फिट करा दिए हैं, लेकिन जीआइएस पैनल नहीं आने के कारण यह कार्य अटका हुआ है। इन सब स्टेशन के बन जाने से बिजली कंपनी व आमजनों को फायदा होगा, क्योंकि इन सब स्टेशनों में फाल्ट बहुत कम होते हैं। जिससे बार-बार बिजली के जाने की परेशानी से आमजन व बिजली कंपनी दोनों को मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही इनमें संधारण का कार्य भी बेहद कम हो जाता है। वहीं यह आम विद्युत सब स्टेशनों से आधी जगह में ही बनकर तैयार हो जाते हैं। इसके साथ ही इनमें अतिरिक्त लोड को बढ़ाने की क्षमता है। जिससे जरूरत पड़ने पर लोड को बढ़ाया जा सकता है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments