दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नवनिर्वाचित पदाधिकारी जनता से किए वादे संकल्प के साथ पूरा करें >>> भूपेश बघेल

Anil Choubey 09-01-2022 10:20:22


मुख्यमंत्री श्री बघेल भिलाई निगम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए

रायपुर 0 9 जनवरी 2022/ /// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने नगर निगम के विकास को लेकर जो सपने देखे हैं, उन्हें पूरा करने का अवसर जनता ने आपको दिया है।  जिसे आप सभी संकल्पबद्ध होकर युद्ध स्तर पर पूरा करें। जनता से जो वादे अपने किए हैं, उसे निभाने युद्ध स्तर पर जुट जाएं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महापौर श्री नीरज पाल को बधाई देते हुए कहा कि नीरज ने सेक्टर 5 एरिया में जिस तरह से विकास किया है, वह काबिले तारीफ है। शहीद भगत सिंह के नाम पर यहां पार्क बना है। उन्होंने कहा कि यहां शहीद-ए-आजम पार्क देखते ही बनता है और महापुरुषों की स्मृतियों को संजोने का सुंदर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि नीरज में जो विजन है वह भिलाई को विकास की नई ऊंचाइयां देने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर तथा प्रतिनिधि यह भी देखें कि पटरी पार का भी तेजी से विकास हो, कोसा नगर, राधिका नगर हुडको आदि क्षेत्रों में भी तेजी से विकास कार्य किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समावेशी विकास की राह पर आगे बढ़ रही है, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों का भी विकास हो, इसका हम पूरा ध्यान रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी स्पष्ट मान्यता है कि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था किसी वृक्ष की जड़ों की तरह है, जब हम जड़ों को सिंचित करेंगे तो वृक्ष भी विकसित होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था से संबंधित कर्ज माफी योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना आदि के माध्यम से बड़े पैमाने पर राशि बाजार में पहुंची है, जिससे शहरी अर्थव्यवस्था भी गुलजार हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अब तक 66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है और यह खरीदी एक करोड़ मीट्रिक टन से अधिक जाने की संभावना है। इस तरह 25000 करोड रुपए बाजार में आएंगे, स्वाभाविक तौर पर इसका लाभ शहरी अर्थव्यवस्था को भी होग। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट, दाई दीदी क्लीनिक आदि सरोकारों के माध्यम से अच्छा कार्य हुआ है। कोरोना जैसे संक्रामक रोगों के नियंत्रण में भी निगम अमले ने  प्रशंसनीय काम किया है। कोरोना के नियंत्रण के लिए

 

सरकार द्वारा जो स्वास्थ्य अधोसंरचना बनाई गई, वह काफी उपयोगी साबित हुई, शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के माध्यम से बड़ा कार्य हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आप सभी को कार्य करने का अच्छा अवसर जनता ने उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में शहरी विकास की  बेहतरीन योजनाएं संचालित हो रही है। इसका लाभ उठाएं। वन मंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अपने संबोधन में कहा कि 3 साल में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में जो विकास कार्य हुए हैं, नगरीय निकायों के निर्वाचन में नागरिकों ने  उन पर मुहर लगाई है। इस मौके पर महापौर श्री नीरज पाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बड़ी जिम्मेदारी दी है और भरोसा जताया है। इस भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। सभापति श्री गिरवर साहू ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक श्री देवेंद्र यादव, विधायक श्री अरुण वोरा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौबे, अंत्यावसायी निगम की उपाध्यक्ष श्रीमती नीता लोधी, मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्विनी साहू, सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा उपस्थित थे। इस मौके पर कलेक्टर दुर्ग डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी श्री बद्री नारायण मीणा एवं निगमायुक्त श्री प्रकाश सर्वे भी उपस्थित रहे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs