दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सतर्कता, सजगता और सभी आवश्यक तैयारियां करने पर जोर >> मंत्री रविन्द्र चौबे

Anil Choubey 05-01-2022 18:43:04


*******कोविड के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिएप्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा कीअधिकारियों, आई.एम.ए, चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ प्रभारी मंत्री ने विचार-विमर्श किया ****

 रायपुर 05 जनवरी 2022 / // कोविड के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम की दृष्टि से रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज रेडक्रास सोसायटी के सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पुलिस, जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ कोरोना की वर्तमान व्यापक संक्रमण से निपटने के लिए प्रस्तावित कार्यो एवं प्रतिबंधों पर विचार-विमर्श किया।

प्रभारी मेंत्री ने श्री रविन्द्र चौबे ने रायपुर जिले में किए गए तैयारियों का आडियो-वीडियों प्रदर्शन के माध्यम से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि रायपुर जिला प्रशासन ने पिछले दो वर्षो में कोविड से निपटने में कड़ी मेहनत की थी। वर्तमान में भी रायपुर जिला प्रशासन के साथ-साथ यहां के नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना वालियंटर्स, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी एवं औद्योगिक संगठनों तथा मीडिया के सहयोग से इस जंग को जीतना है।

उन्होंने कहा चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में कोरोना का संक्रमण दर अधिक है लेकिन उसकी घातकता कम है। उन्होंने कहा इससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन पूरी सतर्कता, सजगता और सभी आवश्यक तैयारी बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा राज्य शासन इस संबंध में पहले से ही सतर्क है तथा माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्य शासन द्वारा पहले से ही गाईडलाइन दिए गए है। प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन से कहा कि कोरोना से निपटने के लिए किसी भी प्रकार की धन-राशि या बजट की कमी नहीं है, आवश्यकता पड़ने पर हर संभंव कार्य किए जाए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर लिया है कि कॉमर्शियल एक्टीविटिस पर प्रतिबंध अंतिम अस्त्र के रूप में ही लगाया जाएगा लेकिन सभी नागरिकों, व्यापारियों, संस्थाओं के लिए यह बेहद जरूरी है कि बाजार एवं अन्य सार्वजनिक भीड़-भाड वाले स्थलों पर मास्क अनिवार्य रूप से पहने, सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखे तथा सेनिटाइजर का उपयोग करे। इसी तरह कोरोना गाईडलाइन का अनिवार्यतः रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी को भी कोरोना का लक्षण होते ही तत्काल कोरोना की जांच कराया जाना चाहिए।

बैठक में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह रायपुर जिले में 26 हजार 825 नागरिकों की कोरोना जांच की गई जिसमें 775 पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिवी रेट 2.89 प्रतिशत् थी तथा दो लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई। उन्होंने कहा कि रायपुर जिले में 15 से 18 वर्ष के बच्चों में टीकाकरण करने के साथ-साथ अधिक से अधिक नागरिकों के कोरोना टेस्ट पर व्यापक रूप से जोर दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य प्रतिदिन कम से कम 6 हजार कोरोना टेस्ट करने का है।

उन्होंने कहा रायपुर जिले में एम्स,मेडिकल कॉलेज सहित तीन डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर तथा 10 कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था है। जिले में कोरोना मरीजों के लिए 1482 बेड की व्यवस्था है। जिसमें से 336 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट युक्त, 1146 बेड ऑक्सीजन पाइपलाइन सपलाई युक्त है। 51 आई.सी.यू बेड, 95 एच.डी.यु, 100 वेंटिलेटर तथा 9 ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था है। इसके अलावा 86 निजी अस्पतालों में भी ईलाज का सुविधा है। वर्तमान में केवल 2 प्रतिशत् संक्रमित मरीज अस्पतालों में ईलाज करा रहे है। शेष मरीज होम आईसोलेशन के तहत चिकित्सा सुविधा ले रहे है।

प्रभारी मंत्री के पूछे जाने पर कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड चिकित्सालयों में भी कोरोना बेड और ऑक्सीजन कंसट्रेटर की व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर निजी क्षेत्रों के चिकित्सकां की सहायता भी ली जाएगी। उन्होंने कहा होम आइसोलेशन के तहत अधिकांश मरीज ठीक होना चाहते है। इसके लिए 24 घंटे जारी रहने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है। ऐसे सभी मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ फोन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श भी प्रतिदिन नियमित रूप से दिया जाता है। चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में गंभीर मरीज नहीं आ रहे है। उनके सर्दी-खांसी और सामान्य लक्षण को देखते हुए ईलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन डॉ विकास अग्रवाल ने टेस्टिंग पर जोर दिया तथा मेडिकल स्टोर सहित चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े लोगों की सहायता से जागरूकता बढ़ाने में जोर दिया।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अमर परवानी और संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और कहा कि दुकानों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी कोरोना गाईडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने राज्य शासन तथा जिला प्रशासन की तारीफ करते हुए कोरोना से निपटने के प्रयासों में जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात कइस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, नगर पालिक निगम आयुक्त श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी, अतिरिक्त कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, ए.डी.एम श्री एन.आर.साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs