दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की प्रथम निविदा में 914 करोड़ रूपए का विक्रय

Anil Choubey 05-01-2022 09:22:18


छत्तीसगढ़ में पिछले 4 वर्षों की तुलना में सर्वाधिकप्रथम निविदा में देश भर के 174 निविदाकारों ने लिया हिस्साद्वितीय चक्र के आॅनलाइन निविदाएं 4 से 6 जनवरी तक आमंत्रित

रायपुर, 05 जनवरी 2022/छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की प्रथम निविदा में अधिसूचित मात्रा की 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय औसत दर 8 हजार 067 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 914 करोड़ रूपए में किया गया, जो कि पिछले चार वर्षों के प्रथम निविदा के विक्रय की तुलना में सर्वाधिक रहा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता के संग्रहण से पूर्व उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि संग्राहक उच्च गुणवत्ता के तेन्दूपत्ता का संग्रहण करें और उन्हें संग्रहण पारिश्रमिक अधिक से अधिक प्राप्त हो सके। इस वर्ष तेन्दूपत्ता की मांग अच्छी होने के कारण विक्रय दर में वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ राज्य की अच्छी गुणवत्ता के तेन्दूपत्ता को ध्यान में रखकर तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की प्रथम निविदा में सम्पूर्ण देश के 174 निविदाकारों ने प्रथम निविदा में भाग लिया।

इस तारतम्य में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में विगत दिवस वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लिए गए निर्णयानुसार तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की प्रथम निविदा में अधिसूचित मात्रा के 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 914 करोड़ रूपए में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला,  सचिव वन श्री प्रेम कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2019 से तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 2500 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा निर्धारित की गई है। राज्य में वर्ष 2022 में संग्रहित होने वाले 902 प्राथमिक बनापेज सहकारी समितियों के 954 लाटों की अधिसूचित मात्रा 16.72 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता के अग्रिम विक्रय हेतु 07 दिसम्बर 2021 से 14 दिसम्बर 2021 तक प्रथम चक्र की आॅनलाइन निविदायें आमंत्रित की गई थी। अवशेष लाटों की अधिसूचित मात्रा तेन्दूपत्ता के अग्रिम विक्रय हेतु 04 जनवरी 2022 से 06 जनवरी 2022 तक द्वितीय चक्र की आॅनलाइन निविदायें आमंत्रित की गई है।

तेन्दू पत्ता संग्रहण वर्ष 2019 में प्रथम निविदा में अधिसूचित मात्रा की 25 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 240 करोड़ रूपए में किया गया था। तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2020 में प्रथम निविदा में अधिसूचित मात्रा की 18 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 172 करोड़ रूपए में किया गया था। तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2021 में प्रथम निविदा में अधिसूचित मात्रा की 62 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 704 करोड़ रूपए में किया गया था।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs