विशेष //// पुराने वर्ष की विदाई के साथ ही नए वर्ष के आगमन की पुरानी परंपरा है पुराने वर्ष की खट्टी मीठी यादों के साथ उसे अलविदा कहा जाता है और नए वर्ष का स्वागत नई दुल्हन के जैसा ही होता है सभी को उम्मीद होती है कि पुराना वर्ष से नया वर्ष अच्छा ही होगा लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों से कोविड-19 ने सभी त्योहार पर काफी कुठार घाट किया है यह देखने में आ रहा है कि कोविड-19 के नए वेरिएंट की खबरें नवंबर से शुरू होती हैं धीरे-धीरे आंकड़े आगे बढ़ते जाते हैं दिसंबर आते-आते पाबंदियों का सिलसिला शुरू हो जाता है अखबारों में न्यूज़ चैनलों में सोशल मीडिया में इस नए वेरिएंट के खबरें काफी खतरनाक होती जाती हैं 60 से ऊपर के लोग सहमें होते हैं बच्चों की चिंताएं बढ़ जाती है लेकिन 25 वर्ष से ऊपर और 50 वर्ष के नीचे के जनमानस के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई है वो बे फ़िक्र बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं . जश्न में और धार्मिक स्थलों पर काफी संख्या में इस उम्र के लोग देखे जाते हैं इनके साथ कुछ बच्चे भी होते हैं जो कोविड-19 के प्रोटोकॉल को कहीं पर भी पालन करते हुए नहीं दिखाई देते
.jpg)
नए साल की सुबह दुखद समाचार चैनलों में चल रहा था उसका मुख्य कारण बेतहाशा भीड़ थी जो अनियंत्रित होकर दुर्घटना में तब्दील हो गई भीड़ के अनियंत्रित होने के बाद तरह तरह के इल्जाम और इंतजाम को लेकर बातें सामने आ रही हैं कोई साइन बोर्ड को दोषी ठहरा रहा है तो कोई भीड़ को वस्तुस्थिति यह है कि जब कोबित प्रोटोकॉल लागू है तो उसका पालन जनता क्यों नहीं करती संयम रखती माता जी 24 घंटे उपलब्ध हैं दर्शन तो देंगी पहुंचने में इतनी जल्दबाजी क्यों कर रहे हैं संयम से काम लेना चाहिए हर भाड़ वाली जगह पर यही स्थिति निर्मित होती है अब फुटेज देखे जाएंगे इंक्वायरी की जाएगी जांच बैठेगी इससे क्या होना है मनुष्य को किसी भी स्थान पर अनुशासन के साथ मोमेंट करना चाहिए कहीं कोई हादसा नहीं होगा

नए साल के स्वागत में कोई नहीं चाहता कि किसी तरीके की अनवांटेड खबर उसको मिले कोई अनहोनी हो वह तो सुकून से सुबह की शुभ किरण का इंतजार करता है ताकि पूरे वर्ष वह नए कलेवर में और फ्लेवर में आगे बढ़ने के लिए बेताब रहता है जिंदगी को बेहतर बनाने के कोशिश करता है लाखों लोग ऐसा है कि कई बुराइयां त्याग देते हैं और नई राह पर नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ जाते हैं
.jpg)




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments