दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

वन मंत्री अकबर से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल के पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात

Anil Choubey 31-12-2021 12:22:57


तरेगांव जंगल की टीम ने राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायपुर, 31 दिसम्बर 2021 ////  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीडा, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल, जिला कबीरधाम के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अलग-अलग वर्ग की प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने आज प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से उनके शासकीय निवास कार्यालय में भेंट की। श्री अकबर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, रायपुर में 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक किया गया था। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल, जिला कबीरधाम की टीम ने अलग-अलग वर्गों की एकल व सामूहिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आवासीय विद्यालय को कबड्डी में स्वर्ण, कांस्य, हैण्डबाल में स्वर्ण, रजत, तैराकी में स्वर्ण, रजत व कांस्य, तीरंदाजी में 02 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल की टीम में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में तीरंदाजी में ढालसिंह व देवप्रसाद ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, तैराकी में लकेश ने स्वर्ण व नितेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया, कुश्ती में अनुज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

आवासीय विद्यालय के कोच स्टाफ व शिक्षकों के साथ खिलाड़ियों ने आज वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से भेंट कर उन्हें अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने दूरस्थ आदिवासी अंचल में स्थित आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों, कोच स्टाफ व विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

 इस अवसर पर आवासीय विद्यालय में खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग मंत्री के समक्ष रखी गई। मंत्री श्री अकबर ने इस संबंध में खेल विभाग से सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वसन दिया। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से भेंट करने वाले दल में खिलाड़ियों के साथ कोच मेहश कुमार साहू व्यायाम शिक्षक, सहायक धरमराज वर्मा, टिकेश्वर प्रसाद जायसवाल, मालिक राम मरकाम (अधीक्षक), लालमणि सोनवानी, नंद डहरिया, अशोक कुमार डड़सेना आदि शामिल थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs