रायपुर //ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार
ने नीर भवन में कल 07 जून को ग्रामोद्योग विभाग के राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक
में मंत्री श्री गुरू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर
पर 02 अक्टूबर को खादी वस्त्र की बिक्री पर अब आम ग्राहको को तीस प्रतिशत
छूट दिये जाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व में
खादी वस्त्रों खरीदी पर ग्राहकों को 25 प्रतिशत की छूट दी जाती थी। छह घंटे
की मैराथन बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के पांच विभिन्न घटक की जिलेवार कार्यो की
समीक्षा हुई।
बैठक की शुरूआत रेशम प्रभाग से हुई
बैठक में अधिकारियांे द्वारा अनुपस्थित अधिकारियों, ककून संग्रहण, संग्रहण से जुड़े
परिवार, कार्यरत रोलींग मशीन, स्पीनींग मशीन, धागा कारक
हितग्राहिेयों टसर अण्डे का क्रय,
धागा आयात, मलबरी रेशम -बिज
केन्द्र अनुसंधान केन्द्रों के स्थल, संचालित ककून यार्न- बैंक, कोसाफलांे का
उत्पादन और उनमें चल रही रोजगार अवसर के लिये कार्य योजना की जिलेवार जानकारी दी
गई।
मंत्री श्री गुरू रूद्र ने व्यापक
रूप से प्रचार-प्रसार के लिये राज्य के सभी जिलों में करने तथा गिरोधपुरी, डोंगरगढ़ और बस्तर
दशहरा में विशेष रूप से प्रर्दशनी का आयोजन करने की बात कही साथ ही देश के अन्य
राज्यांे में भी प्रर्दशनी का आयोजन करने के निर्देश दिये। रायपुर पंडरी स्थित
छत्तीसगढ़ हाट बाजार में नवीन भवन निर्माण के लिये प्रस्ताव बनाकर विभाग को
प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। नवीन भवन के निर्माण होने से यहां पर वर्ष भर
दूसरे राज्यांे के प्रर्दशनियों का आयोजन किया जा सकेगा। जिससे विभाग को अतिरिक्त
आय के साधन उपलब्ध होंगे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments