दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जीवन धारा’ से 8 अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा

Anil Choubey 27-12-2021 18:48:10


किडनी रोगियों के लिए स्थानीय स्तर पर डायलिसिस की सुविधा, 19674 डायलिसिस सेशन के माध्यम से किडनी मरीजों को राहतप्रदेश के 10 और जिला अस्पतालों में शुरू होगी यह सुविधा, चरणबद्ध ढंग से सभी जिला चिकित्सालयों में डायलिसिस सुविधा

रायपुर. 27 दिसम्बर 2021. राष्ट्रीय नि:शुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के तहत राज्य के आठ अस्पतालों में ‘जीवन धारा’ नाम से निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। किडनी रोगों से ग्रस्त मरीजों को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस की सुविधा मिलने से किडनी रोगों से पीड़ितों को अब दूर नहीं जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों के श्रम, धन और समय की भी बचत हो रही है। कोरोना काल में लॉक-डाउन के चलते जब सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं बंद थीं, उस समय अलग-अलग जिलों में संचालित, स्थानीय स्तर पर मौजूद इस सुविधा ने मरीजों को बड़ी राहत दी थी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के दस और जिला चिकित्सालयों में डायलिसिस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिए गरियाबंद, रायपुर, धमतरी, जांजगीर, नारायणपुर, बालोद, बस्तर, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, सूरजपुर, बीजापुर, मुंगेली और कबीरधाम से जानकारी मांगी गई है। चरणबद्ध रूप से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी पहल पर राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा दूर-दराज के इलाकों में भी अच्छी चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने नई पहल की जा रही है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश के पांच जिलों दुर्ग, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर और महासमुंद में वर्ष 2020 से ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस साल जून में जशपुर और सरगुजा में भी यह सुविधा शुरू की गई है। राष्ट्रीय नि:शुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के तहत अब तक आठ शासकीय अस्पतालों में कुल 19 हजार 674 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं। दुर्ग जिला अस्पताल में 4595, कोरबा जिला अस्पताल में 4191, कांकेर जिला अस्पताल में 3874, सिम्स (CIMS) बिलासपुर में 3103, महासमुंद जिला अस्पताल में 2331, सरगुजा जिला अस्पताल में 993, जशपुर जिला अस्पताल में 513 और बिलासपुर कोविड अस्पताल में 74 सेशन किए गए हैं।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs