दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

संत कबीर के विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 26-12-2021 19:47:00


मुख्यमंत्री शामिल हुए ग्राम देवपुर में आयोजित संत कबीर सत्संग मेला में  मेला क्षेत्र सौंदर्यीकरण, कबीर आश्रम विकास के लिए 20 लाख रूपए व जैतखाम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा

रायपुर, 26 दिसम्बर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संत कबीर के उत्कृष्ट विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव पड़ा है, जिसके सैकड़ों उदाहरण समाज में विद्यमान हैं। संत कबीर के ज्ञान का प्रकाश आज भी मानव समाज को आलोकित कर रहा है। वे न सिर्फ एक संत, कवि और प्रखर समाज सुधारक थे, बल्कि उससे भी आगे बढ़कर उन्होंने लोगों को जीवन जीने की शैली बताई। श्री बघेल आज धमतरी विकासखण्ड के डोंगेश्वर धाम (डोंगापथरा) देवपुर में आयोजित परख कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने यहां सत्संग भवन सह-ध्यान कक्ष और मनन वाटिका का भूमिपूजन करने के साथ ही सद्गुरू अभिलाष साहेब वाचनालय का लोकार्पण भी किया। उन्होंने मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की घोषणा के साथ ही संत कबीर आश्रम के विकास के लिए 20 लाख रुपए मंजूर करने और जिला पंचायत अध्यक्ष के आग्रह पर जैतखाम निर्माण के लिए सतनामी समाज को 10 लाख रुपए स्वीकृत करने का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर ने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास पर कड़े कटाक्ष कर हमें बताया कि ईश्वर के बाद केवल सत्य है। साढ़े छह सौ साल बीतने के बाद भी महान समाज सुधारक और संत कबीर पर शोध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनने के लिए अनेक कदम उठाए गए है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों को वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में बड़ी संख्या में रोजगार दिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी गोबर से घर के आंगन लीपे जाते हैं, अब आगे इससे दीवारों की पेंटिंग भी की जाएगी। नशाबंदी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है और इसे दूर करने के लिए सर्वसमाज को दृढ़संकल्प के साथ आगे आना होगा। कार्यक्रम में बाराबंकी उत्तरप्रदेश के पधारे संत निष्ठा साहेब और देवपुर कबीर सत्संग सेवा संस्थान के प्रमुख रविकर साहेब ने कबीरपंथ के उद्देश्य पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला। इसके पहले मुख्यमंत्री ने डोंगेश्वर धाम के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, प्रदेश दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष श्री विपिन साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, नगर निगम के महापौर श्री विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष श्री नीशु चंद्राकर, पूर्व विधायक धमतरी श्री गुरुमुख सिंह होरा, कुरूद के पूर्व विधायक श्री लेखराम साहू सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं कबीरपंथ से जुड़े अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs