दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कांग्रेस बीरगांव फतह करने के करीब >>> सत्यनारायण शर्मा

Anil Choubey 24-12-2021 20:17:12


*******बीरगांव में बनेगा कांग्रेस का महापौर, तीन निर्दलीयों ने थामा कांग्रेस का हाथ भाजपा का नफरत, हिंसा, डर और उन्माद मॉडल फेल! रमन सिंह और अजय चंद्राकर की धमकियों पर जनता ने दिया मुंहतोड़ जवाब ********

रायपुर 24 दिसंबर 2021 ////  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिरगांव नगर निगम चुनाव में विजयी तीन निर्दलीय प्रत्यशियों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस प्रवेश किया है जिसके बाद 40 सदस्यीय बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 22 हो गई है।



 प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आमजन में बढते भरोसे, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की कर्तव्यनिष्ठा, रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा के सेवा, समर्पण, अथक परिश्रम से बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस को ऐतिहासिक सफ़लता मिली है। एआईसीसी सदस्य और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के बेहतर चुनाव संचालन और कुशल प्रबंधन के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस को ऐतिहासिक सफ़लता मिली है। बिरगांव की जनता ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के नफरत फ़ैलाने की साजिश, हिंसा और डर दिखाने के प्रयासों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। 15 साल के भाजपा के कुशासन में बिरगांव लगातार उपेक्षा का शिकार रहा। विगत 5 साल से


 

बिरगांव नगर निगम में भी भाजपा की महापौर रही लेकिन समस्याओं का अंबार बदस्तूर बढ़ता रहा। इतने बड़े नगर निगम क्षेत्र में एक कॉलेज तक नहीं था, विधायक सतनारायण शर्मा के प्रयासों से न केवल बिरगांव में कॉलेज खुले बल्कि बिजली, पानी, सड़क, नाली, साफ़ सफ़ाई की बेहतर, सामुदायिक भवन सहित अन्य सुविधाओं का विकास लगातार हो रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के नफरत, हिंसा और उन्माद फैलाने की साजिश के खिलाफ़ कांग्रेस के सेवा, जतन और सुशासन को चुना है। इन्हीं जनसरोकार से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए  वार्ड क्रमांक 1 गुरु घासीदास वार्ड की नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती शकुंतला धन्नू बांदे, वार्ड क्रमांक 11 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड से पार्षद श्रीमती सुशीला मार्कण्डे और वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद अश्विनी यादव ने कांग्रेस प्रवेश किया है। अब तीन निर्दलीय पार्षदों के शामिल होने के बाद 40 सीट वाले बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 22 हो गई है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs