दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

यूपी चुनाव ,,,, भाजपा के हिन्दू पाले में जाकर क्यों खेल रहे हैं सारे विपक्षी दल

Anil Choubey 21-12-2021 10:41:51


लखनऊ ,, 22 दिसंबर  >>>  विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों उत्तर प्रदेश में काफी सरगर्मी देखने को मिल रही हैं। बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में हैं तो सपा, बसपा और कांग्रेस ने भी अपनी ओर से जोर लगाए हुए हैं। एक तरफ विपक्षी दल महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे उठा रहे हैं तो हिन्दू और हिन्दुत्व की बात भी उनकी ओर से हो रही है। मायावती की सभाओं में जहां जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं तो वहीं हाल के दिनों में राहुल गांधी भी हिन्दुत्व पर बात कर रहे हैं। जिससे लग रहा है कि विपक्षी भाजपा के पाले में जाकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल कर रहे हिन्दू और हिन्दुत्व की बात

राहुल गांधी हाल ही में उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंचे थे। राहुल अमेठी से कई बार सांसद रहे हैं। राहुल ने यहां कहा कि हिंदुत्ववादी झूठ की राजनीति करता है। आज देश में एक ओर हिंदू खड़े हैं जबकि दूसरी ओर हिंदुत्ववादी। राहुल ने बीते कुछ दिनों में कई बार हिन्दू और हिन्दुत्व पर बात की है। वहीं अखिलेश यादव ने भी कई बार खुद को खुलकर या घुमा फिराकर बीजेपी वालों से 'बेहतर हिन्दू' साबित करने की कोशिश की है।

बसपा की सभाओं में जय राम के नारे

बहुजन समाज पार्टी के इतिहास में भी इस बार काफी कुछ अलग दिख रहा है। इस साल हुए बीएसपी के ब्रह्राण सम्मलेन में शंखध्वनि के बीच वेदमंत्रों का उच्चारण हुआ। सभा में 'जयश्रीराम' और 'जय परशुराम' के नारे भी लगे। बीएसपी के किसी सम्मेलन में शायद पहली बार ये नारे लगे हों। बीएसपी, सपा और कांग्रेस के अलावा आप जैसे दल भी यूपी में किस्मत आजमा रहे हैं। जो पहले ही हिन्दुत्ववादी राजनीति का रुझान रखते हैं। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक खासतौर से कांग्रेस, बसपा और सपा को लेकर हैरान हैं।

भाजपा के पाले में जाकर क्यों खेल रहे विपक्षी

भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही हिन्दुत्ववादी राजनीति करती रही है। यूपी में भी वो अपनी इसी पुरानी लीक पर चलती दिख रही है। अयोध्या में मंदिर निर्माण, गंगा आरती, देव दीपावली से लेकर पीएम का खुद लाइव गंगा स्नान और आरती वगैरह करना हाल के दिनों में देखा ही गया है। भाजपा को इससे सफलता मिलती रही है और माना जाता है कि वो इस नीति से ही बेहतर चुनावी प्रदर्शन करती है। इस सबमें हैरत ये है कि दूसरी पार्टियां भी यही कर रही हैं। अखिलेश यादव, मायावती से लेकर राहुल-प्रियंका तक इस राजनीति को करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि खुद को सेक्युलर कहने वाले ये दल इसमें बड़ा नुकसान उठा सकते हैं। इस तरह की राजनीति में भाजपा पुरानी खिलाड़ी है, ऐसे में उसको तो वो नुकसान नहीं कर पाएंगे उल्टा सेक्युलर मिजाज के वोटर्स को जरूर खुद से दूर कर लेंगे। इसके अलावा बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे जिन पर भाजपा असहज हो सकती है, वो भी पीछे छूट जाएंगे। इससे भाजपा को ही फायदा होगा। ऐसे में इस नीति पर विपक्षी चलते हैं तो आधी लड़ाई वो बिना लड़े ही हार जाएंगे।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs