दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जैसी अमर्यादित भाषा रमन सिंह की वैसी कलंकित बोली अजय चंद्राकर की >>> कांग्रेस

Anil Choubey 18-12-2021 20:18:43


डॉ. रमन सिंह कलेक्टर एसपी को धमकाने के बजाये मतदाता से हाथ जोड़े

रायपुर/18 दिसंबर 2021 ////  भिलाई एवं बिरगांव नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं अजय चंद्राकर के द्वारा कलेक्टर एसपी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर नगरीय निकाय चुनाव में दिख रही भाजपा की करारी हार के डर से बौखला गये। रमन सिंह अमर्यादित एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की भाषा लोकतंत्र को कलंकित करने वाली है। रमन सिंह चुनावी सभा में एजेंडा रखने के बजाए कलेक्टर एसपी को धमका रहे है। अजय चंद्राकर ने एक दिन कहा था ‘बिरगांव में आने वाला जिन्दा नही जायेगा’ मुस्लिम महिलाओं को बुरका पहनकर मतदान करने नही दिया जायेगा। फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ काट देने की धमकी देना। असल मायने में भाजपा के नेता कलेक्टर, एसपी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आड़ लेकर मतदाताओं को अप्रत्यक्ष रूप से धमका रहे हैं। यह भाषा भारतीय जनता पार्टी की हार की बौखलाहट और उनके नेताओं के गुंडा चरित्र का नमूना है। इस प्रदेश में 15 साल तक सरकार चलाने वाली भाजपा और उसके सरकार में 10 साल तक मंत्री रहा व्यक्ति इतनी अशिष्ट अभद्र शब्दावली का प्रयोग कर रहा है और समूची भाजपा अपने इस अशिष्ट नेता की भाषा पर तालियां बजा रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता इस प्रकार की बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं करती। पूरे देश में भाजपा नेताओं का यही हाल है। भाजपा छत्तीसगढ़ में जनाधार खो चुकी है मतदाताओं ने भाजपा नेताओं के  झूठ अफवाह को अस्वीकार कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र एवं आरोप पत्र को मतदाता तवज्जो नहीं दे रही है। नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा का हश्र विधानसभा चुनाव की तरह ही होगा। भाजपा के फूल को जनता अब अप्रैल फूल का फूल मान चुकी है यानी भाजपा को धोखेबाज दल मानती है। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के पहले भाजपा हार स्वीकार कर चूकी है घुटने टेक दी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल के भ्रष्ट कमीशनखोर रमन भाजपा सरकार का हिसाब-किताब चुकता की है। 15 साल के सत्ता के बाद भाजपा 15 सीट में सिमट गई थी अब 14 सीटों में ठहरी हुई है। पूर्व में हुए नगरीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस को 10 में 10 में जीत मिली थी। अभी 10 जिलों के 15 नगरीय निकाय क्षेत्र के चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराएगा भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs