दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

आचार्य परम आलय जी के जीवनोपयोगी सूत्र अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी >>>> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 16-12-2021 22:07:14


विधायकगणों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सन-टू-ह्यूमन मेडिटेशन शिविर के आयोजन की इच्छा जताईरायपुर में आयोजित होगा 10 दिवसीय शिविर

रायपुर, 16 दिसम्बर 2021/ // प्रमुख आचार्य परम आलय जी के सूत्रों को समझकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित उपस्थित सभी विधायकों ने रुचि दिखाते हुए जन सामान्य के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए राज्य में सन-टू-ह्यूमन के मेडिटेशन शिविर आयोजित कराए जाने की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बुधवार शाम अपने निवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आचार्य परम आलय जी ने ब्रेन की शक्तियों को विकसित करने एवं भोजन पद्धति में परिवर्तन लाकर अस्पताल एवं दवाईयों से मुक्त होने के सूत्रों को छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सशक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी की वर्तमान जीवनशैली को विकल्प सहित दिशा देने की बात की। जिससे प्रभावित होकर सभी विधायकगणों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सन-टू-ह्यूमन के मेडिटेशन शिविर आयोजित करने की बात कही। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आचार्य परम आलय जी द्वारा प्रस्तुत जीवानोपयोगी सूत्र लोगों के लिए उपयोगी है। इसे सीखना और अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पूरी तन्मयता से आचार्य परम आलय जी के सूत्रों को समझा और राज्य के लोगों के हित मे इसका व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने की रूपरेखा निर्धारित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रायपुर में आचार्य परम आलय जी का दस दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में महापौर रायपुर को आवश्यक व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

आचार्य परम आलय जी ने बताया कि हम बेचैनी, तनाव, चिड़-चिड़ापन, क्रोध, भय एवं कामवासना की शक्तियों को कैसे संकल्प में परिवर्तित करें, जिससे हमारा परिवार, समाज, हमारा शहर, हमारा राज्य एवं हमारा देश शक्तिशाली व समृद्ध बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां न समाज बदलने की बात की जाती हैं, न समूह बदलने की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सहज सरल टेक्निक के माध्यम से हम खुद को बदल कर जीवन का वास्तविक आनंद प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम के समापन पर 6 रस से परिपूर्ण स्वादिष्ट, ऊर्जावान एवं स्वास्थ्यवर्धक स्वल्पाहार भी उपस्थित मंत्री श्री उमेश पटेल छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक, संसदीय सचिव श्री कुंवरसिंह निषाद, श्री इंदरशाह मंडावी, श्री यू.डी. मिंज, श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, रेखाचन्द जैन, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, श्री गुलाब कमरो, श्री भुवनेश्वर बघेल, श्री रामकुमार यादव, श्री शैलेश पांडेय, श्री संतकुमार नेताम, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, डॉ. के.के. ध्रुव, श्री पुरुषोत्तम कंवर, श्री प्रकाश नायक, श्री लालजीत राठिया, श्री मोहित केरकेट्टा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।


 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs