दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा

Anil Choubey 16-12-2021 21:52:44


****राजनांदगांव के जालबांधा और दुर्ग के बिरेझर धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण  अचानक अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुशी से भर गए किसानकिसानों से व्यवस्था का लिया फीडबैकधान खरीदी केन्द्रों की संख्या बढ़ने से धान बेचना हुआ आसान, अपने बारदाने में किसान बेच रहे हैं धान, पैसों के लिए नहीं करना पड़ रहा है इंतजारकिसानों का रखा जा रहा है विशेष ध्यान  वर्मी कंपोस्ट से बढ़ी फसल की उत्पादकता *********

रायपुर 16 दिसंबर 2021////  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान खैरागढ़ विकासखंड के जालबांधा और वहां से लौटते हुए दुर्ग जिले के ग्राम बिरेझर के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया । जालबांधा धान खरीदी केंद्र में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों से मिलकर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिए और धान खरीदी व्यवस्था के सम्बंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री द्वारा धान की तौलाई करवा रहे किसानों से धान के किस्म और बारदाने की उपलब्धता की जानकारी पूछे जाने पर किसानों ने बताया कि वे केन्द्र में अच्छी व्यवस्था के चलते अपना धान सुगमता से बेच रहे हैं। किसानों द्वारा समिति से उपलब्ध कराए गए बारदाने तथा स्वयं के बारदाने में भी धान का विक्रय किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोकस्वास्थ्य एवँ यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी उनके साथ थे ।
चर्चा के दौरान केंद्र में उपस्थित ग्राम पेटी के किसान श्री बिसौहा लोधी ने बताया कि वे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में खेती करते हैं और आज 51 कट्टा धान बेचने आये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा धान की 6444 किस्म की फसल ली गयी थी । ग्राम पवनतरा की महिला किसान श्रीमती त्रिवेणी वर्मा ने आज 55 कट्टा धान, पवनतरा के किसान श्री महेन्द्र वर्मा ने 170 कट्टा धान बेचने आए हैं। ग्राम पेटी के किसान श्री दिलीप वर्मा ने बताया कि वे भी दूसरी बार धान विक्रय का रहे हैं। पहली बार उन्होंने 300 कट्टा धान और आज 258 कट्टा धान बेचा है।


राजनांदगांव दौरे से वापसी के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का काफिला धान खरीदी केंद्र बिरेझर में रूका और मुख्यमंत्री सीधे धान बेचने आये किसानों से मिलने पहुंच गये। मुख्यमंत्री ने किसानों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लिया और किसानांे से इस साल की धान की फसल के बारे में पूछा। किसानों ने बताया कि इस साल वर्मी कंपोस्ट खेतों में डाला, इसका परिणाम बहुत अच्छा रहा। बिरेझर के किसान श्री ईश्वर लाल धनगर ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट डालने से मुझे बहुत लाभ हुआ। जमीन की उर्वरा शक्ति में इजाफा हुआ। जिससे फसल की चमक भी बनी रही और पिछले साल की तुलना में धान का ज्यादा उत्पादन हुआ। खर्रा के किसान श्री बंटी वैष्णव ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था बहुत अच्छी है। खरीदी के पश्चात पैसा खाते में आ जा रहा है। सिस्टम बहुत अच्छा हो गया है। इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। श्री छोटे लाल साहू ने बताया कि पहले खरीदी केंद्रों की संख्या कम थी, अब खरीदी केंद्रों की संख्या ज्यादा हो गई है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए नये खरीदी केंद्र बनाये हैं। इससे किसानों को लाभ पहुंचा है और असुविधा दूर हुई है।


 किसानों ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था बहुत अच्छी है। पहले देर तक इंतजार करना पड़ता था। शासन द्वारा छोटे किसानों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है इससे उन्हें काफी सुविधा हुई है। मुख्यमंत्री के आने से किसान बहुत उत्साहित हुए। किसानों ने बताया कि सुखद संयोग था कि आज हम लोग धान बेचने आये और आज ही मुख्यमंत्री यहां आ गये। उन्होंने हम सबसे बातचीत की। बातचीत में हमने बताया कि किस प्रकार गोबर खाद हमारे लिए उपयोगी साबित हुआ है। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बिरेझर धान खरीदी केंद्र में खर्रा, हसदा, चिखला और बिरेझर से धान बेचने लोग आते हैं। अभी तक यहां 10716 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदी के साथ उठाव भी तेजी से किया जा रहा है। लगभग तीन हजार क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs