दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

2014 से हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, इन्हें हटाकर अब हिंदू को लाना है >> राहुल गांधी

Anil Choubey 12-12-2021 19:13:57


जयपुर ////  कांग्रेस पार्टी ने आज महंगाई हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी महारैली का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भूपेश बघेल, कमलनाथ समेत कई बड़े नेता पहुंचे। इस रैली में जहां राहुल गांधी ने लोगों को हिंदू और हिंदुत्ववादी का अंतर समझाया वहीं प्रियंका गांधी ने किसानों और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। यह रैली पहले दिल्ली में होने वाली थी, लेकिन एनसीआर में रैली की इजाजत नहीं मिलने पर इसे जयपुर में शिफ्ट करने का फैसला किया गया।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस पार्टी राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' का आयोजन किया इस महारैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता शनिवार शाम को ही जयपुर पहुंच गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार  सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया। वहीं विशेष बस के द्वारा 33 नेता के सीधे ही रैली स्थल पंहुचे । वहीं सोनिया गांधी का रैली में आना अशोक गहलोत की राजनीतिक जीत और गहलोत का कॉंग्रेस में कद को  दर्शा रहा है। वहीं इस रैली में भाग लेने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा सीधे लखनऊ से जयपुर पहुंचीं थीं ।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुत्ववादियों को सत्य से कुछ लेना देना नहीं है। हिंदू सत्य की खोज में कभी नहीं झुकता है वह हिंदुत्ववादी नफरत से भरा होता है। राहुल ने कहा कि आप सभी हिंदू हैं। हिंदुत्ववादी सत्ता के भूखे होते हैं। 2014 से हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, हिंदू सत्ता से बाहर हैं। हमें इन हिंदुत्ववादियों को हटाकर हिंदुओं को सत्ता में लाना है। \

राहुल गांधी ने कहा मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूँ  जयपुर में महंगाई के खिलाफ आयोजित की गई रैली में राहुल गांधी ने ट्रैक से हटकर भाषण की शुरुआत की। राहुल ने हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि जो हिंदू होता है वह हर धर्म को मानता है लेकिन जो हिंदुत्ववादी होता है वह किसी धर्म को नहीं मानता। वह सिर्फ हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं और अहिंसा में विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी था। उन्होंने कहा कि अभी की केंद्र सरकार हिंदुत्ववादी है जिसका काम सिर्फ आपस में मार-काट करवाना है। ये लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

एलपीजी सिलेंडर और सरसों के तेल की कीमत में लगी आग: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि आप आज इल रैली में आए हैं क्योंकि एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 1000 रुपये है, सरसों के तेल की कीमत 200 रुपये प्रति लीटर है, पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, और आम आदमी की परेशानियों को कोई नहीं सुन रहा है।  उन्होंने कहा, 'भाजपा पूछती है कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया? मैं पूछती हूं कि सात साल में अपने क्या किया? क्या कोई एम्स जैसी संस्था बनाई? कोई शिक्षण संस्थान बनाया? क्या किया? पीएम मोदी जिस हवाई अड्डे से आपका जहाज उड़ता है, वो कांग्रेस की देन है। हमने यह किया।

प्रियंका गांधी का केंद्र और मोदी सरकार पर हमला

महंगाई के खिलाफ रैली में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के लिए नहीं बल्कि सिर्फ गिने, चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। केंद्र की सरकार झूठ, लालच और लूट वाली सरकार है। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी पर्यटन में मस्त रहते हैं इसलिए किसानों के पास उन्हें जाने का वक्त नहीं मिला। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हजारों करोड़ रुपए विज्ञापन में खर्च कर रही है, लेकिन वही सरकार किसानों को खाद नहीं दिला पा रही। मैं ऐसे परिवारों से मिल कर आई हूं जिसके मुखिया ने खाद लेने के लिए लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs