दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

राजधानी के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी >>> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 11-12-2021 10:00:25


सोनाखान को तहसील बनाने मुख्यमंत्री ने की घोषणा मुख्यमंत्री ने सोनाखान को दी 28 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात शहीद के परिजनों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

रायपुर, 11 दिसम्बर 2021  ///  राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जयस्तंभ चौक पर ही 10 दिसम्बर 1857 को तत्कालीन अंग्रेजी सरकार द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सोनाखान (जिला बलौदाबाजार) के शहीद स्मारक में वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने के उपरांत आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की। श्री बघेल ने सोनाखान को तहसील बनाने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद स्मारक परिसर में शहीद वीरनारायण सिंह की घोड़े पर सवार आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने यहां 28 करोड़ 60 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी। इनमें 9 करोड़ 60 लाख रूपये की बंगलापाली से महराजी मार्ग पर जोंक नदी में निर्मित पुल एवं 16 करोड़ की लागत से एकलव्य छात्रावास का लोकार्पण तथा कुरूपाठ में 2 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से कुरूपाठ में सीढ़ी निर्माण के प्रथम चरण का भूमिपूजन कार्य शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं विशेष अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री चन्द्रदेव राय, सुश्री शकुन्तला साहू, छग पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री हितेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्य मंच पर शहीद वीर नारायण सिंह के परिजनों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शहीद के वंशजों के बढ़ाये गये मासिक पेंशन स्वीकृति आदेश पत्र भी प्रदान किये। आदेश के तहत अब प्रतिमाह उनके वंशजों को 10 हजार रूपए पेंशन मिलेगी। इसके पहले मासिक पेंशन केवल एक हजार रूपये मिलता था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सोनाखान इलाके के पांच ग्राम- कुकरीकोना, उपरानी, अचानकपुर, पटियापाली एवं गितपुरी की ग्राम सभा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र भी वितरित किये। सोनाखान कॉलेज की मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल शहीद वीर नारायण सिंह ने फूंका था। उनके बलिदान दिवस पर उन्हें याद करके हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीद वीर नारायण सिंह के आदर्शों पर चलकर गांव, गरीब और किसानों के कल्याण में जुटी हुई है। किसानों के आर्थिक सामाजिक विकास के कार्यों से हम जरा भी पीछे नहीं हटेंगे। किसानों का सर्वागीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विपरित परिस्थितियों एवं अड़गेबाजी के बावजूद हम किसानों की उपज का घोषणा के अनुरूप खरीदी कर रहे हैं। दिनों-दिन हम किसानों से ज्यादा मात्रा में धान खरीदी कर रहे हैं। इस वर्ष 1 करोड़ 5 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लंबित लगभग 400 करोड़ रूपये की सिंचाई कर माफ किया है। तेन्दूपत्ता की खरीदी मूल्य 2500 रूपये से बढ़ाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा किये हैं। पहले केवल 7 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जाती थी, इसे बढ़ाकर हम 52 प्रकार के वनोपजों की खरीदी कर रहे हैं। इनका लाभकारी समर्थन मूल्य भी राज्य सरकार ने घोषित कर रखा है। पूरे देश में छत्तीसगढ़  पहला प्रदेश है जिसने कोदो-कुटकी एवं रागी जैसे फसलों का समर्थन मूल्य घोषित किया है। इस दर पर हम सरकारी खरीदी भी कर रहे हैं। हम बरसों से वन भूमि पर काबिज लोगों को वन अधिकारी पट्टा भी वितरित कर उन्हें चिंता से मुक्त कर दिये हैं। राज्य में लगभग साढ़े 4 लाख लोगों को वन भूमि का पट्टा वितरित किया गया है। छत्तीसगढ़ इस मामले में भी पहला राज्य है कि इसने गोबर को भी किसानों और ग्रामीणों की आमदनी का जरिया बना दिया है। हम एक रूपये में चाऊर दे रहे हैं और 2 रूपये में लोगों से गोबर खरीद रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था देश में और कहीं नहीं है।

बघेल ने कहा कि किसानों को धान खरीदी में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। बारदाने का मूल्य हमने 18 रूपये से बढ़ाकर 25 रूपये कर दिए हैं। पिछले दस दिनों में 13 लाख 85 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने गौठान में पशुओं को चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को पैरादान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि खेतों में अभी बड़ी मात्रा में पैरा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में महिला समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट गुणवत्ता पूर्ण खाद है। डीएपी खाद का यह अच्छा विकल्प है। पिछले महीनों में जब डीएपी की कमी थी तो वर्मी कम्पोस्ट के रूप में इस खाद के विकल्प के रूप में काम आया है। इससे हमारे उपज का उत्पादन बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने समाज में असमानता को दूर करने का भी बीड़ा उठाया था। उनके इस आदर्श पर हमारी सरकार चल रही है। गौठान केवल गायों के ठहराने भर के स्थल नहीं हैं, बल्कि रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क के तौर पर विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं का सम्मान करते हुए अनेक अवकाश की घोषणा की है। इस कड़ी भी छेरछेरा पर्व पर भी इस साल से अवकाश रहेगा।

  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए हमने सहकारी समितियों की संख्या 1300 से बढ़ाकर 2056 किये हैं ताकि किसानों को खाद-बीज के लिए ज्यादा दूर तक जाना न पड़े। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए भी उपार्जन केन्द्र बढ़ाए। फिलहाल 2399 केन्द्रों के जरिये धान खरीदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इन पुट सब्सिडी दे रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासियों एवं गरीबों की सरकार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को भी हमारी सरकार 6 हजार रूपये हर साल मदद करेगी। संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री चन्द्रदेव राय ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों का उल्लेख करते हुए इनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने स्वागत भाषण दिया। एस.एसपी श्री दीपक कुमार झा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs