दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक धान खरीदी केन्द्रों का सतत् रूप से निरिक्षण करने के दिए निर्देश

Anil Choubey 07-12-2021 18:16:07


चारागाह विकास में प्रगति लाना सुनिशिचत करें

रायपुर  7 दिसंबर  2021//// कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नगरीय निकाय निर्वाचन बिरगांव एवं गोबरा-नवापारा में उप निर्वाचन के व्यवस्थित संचालन के हेतु संबंधित अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक करने कहा। उन्होंने अधिकारियों से मतदान केन्द्रों में पंेटिग, फर्नीचर, बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतपत्र प्रिटिंग, मतगणना दलों एवं सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सहित अन्य निर्वाचन संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए प्राथमिकता से कार्य करने कहां। 

उन्होेंने धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार के अव्यवस्था ना हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा। कलेेक्टर ने समितिवार बनाए गए सेक्टर अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का सतत् रूप से निरिक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिलर द्वारा धान उठाव की जानकारी ली।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सप्ताह में कम से कम एक बार क्षेत्र के सी.एम.ओ और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की बैठक आवश्यक रूप से लें ताकि अन्य विभागों से समन्वय कर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने चारागाह विकास की जानकारी लेकर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रत्येक विकासखंडो में गरीबों के आवास आवंटन के लिए जमीन के संबंध में सभी एस.डी.एम को निर्देशित किया। उन्होंने कोविड 19 से मृतक के परिजनों को शासन द्वारा दी जाने वाली राशि के संबंध में समीक्षा भी की तथा शीघ्र भुगतान करने कहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री जन चौपाल एवं लोक सेवा गारंटी के आवेदनों का प्रमुखता से निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, श्री एन आर साहू, श्री बी बी पंचभाई, श्री बीसी साहू, अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs