राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ की महिला एवं बालविकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने लिया अवार्ड
नई दिल्ली 3 दिसम्बर 2021 //// - दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया हे। आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में यह अवार्ड छत्तीसगढ़ की महिला एवं बालविकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने ग्रहण किया । इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कांगले , संचालक समाज कल्याण श्री पी. दयानन्द उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग श्री राजेश तिवारी , संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्री पंकज वर्मा भी उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को ब्रेल लिपि में पाठ्य पुस्तक , साहित्य एवं ज्ञानवर्धक ब्रेल पुस्तकों के साथ ही सुगम्य पुस्तकालय अंतर्गत ई-पुस्तकालय में ऑनलाइन शिक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिए ब्रेल प्रेस बिलासपुर को नेशनल अवार्ड मिला हे। इसके अलावा नवा रायपुर अटल नगर में दिव्यांगजनों के लिए सड़क , भवन , सार्वजनिक स्थल , शौचालय तथा अन्य स्थानों पर बाधारहित वातावरण निर्माण करने के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया हे। साथ ही समता कॉलोनी रायपुर में नुक्कड़ टी कैफे वेंचर्स , एल.एल.पी. द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नुक्कड़ टी कैफे का संचालन कुशलतापूर्वक किया जा रहा है । इसमें श्रवण बाधित व्यक्तियों द्वारा जनसामान्य को अपनी सेवाएं दी जा रही है । समाज में दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक वातावरण के दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें भी राष्ट्रीय पुरस्कार पुरस्कार प्रदान किया गया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments