मंदिरहसौद धान खरीदी महोत्सव में शामिल हुए खाद्य मंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री
रायपुर 01 दिसम्बर 2021 /// कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा मूल्य पर किसानों से धान सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए हैं तथा सिंचाई टैक्स भी माफ किया गया है। डॉ. डहरिया आज यहां रायपुर जिले के मंदिरहसौद के धान खरीदी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर किसानों को संबोधित कर रहे थे। धान खरीदी महोत्सव में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत भी शामिल हुए। खाद्य मंत्री ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर परिस्थिति में किसानों से धान खरीदी करेगी।.jpg)
धान खरीदी महोत्सव में डॉ. डहरिया ने कहा कि किसानों से धान खरीदी में कोई व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया शासन ने धान खरीदी केन्द्रों पर निगरानी समितियां बनाई है जो धान खरीदी की समुचित व्यवस्था देखेगी। डॉ. डहरिया ने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत लाभांवित किया जा रहा है।योजना की तीन किस्तों की राशि किसानों को उनके खाते में जमा कर दी गई है। चौथी किस्त की राशि भी शीघ्र ही किसानों के खाते में जमा की जाएगी। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक मार्यादित रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने भी संबोधित किया। धान खरीदी महोत्सव के अवसर पर किसानों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में किसान, पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments