दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

ओपीजेसीसी ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चलाया कौशल विकास अभियान

Anil Choubey 30-11-2021 18:37:54


देश के युवाओं को कुशल बनाना जेएसपीएल के संस्थापक चेयरमैन श्री ओपी जिन्दल का सपना थाः नीलेश टी. शाहप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बनी राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद दे रही कौशल विकास कार्यक्रमों को मजबूतीप्रशिक्षित युवाओं को प्रमाणपत्र दिये जाएंगे ताकि वे बेहतरीन आजीविका प्राप्त कर खुशहाल जीवन जी सकें

\रायपुर/रायगढ़, 30 नवंबर 2021 – जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) की सेवा शाखा जेएसपीएल फाउंडेशन की पहल पर संचालित ओपी जिन्दल कम्युनिटी कॉलेज (ओपीजेसीसी) ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने कौशल विकास अभियान में कुछ नए आयाम जोड़े हैं। जेएसपीएल के संस्थापक चेयरमैन श्री ओपी जिन्दल जी का कहना था कि देश के युवाओं को कुशल बनाने पर ध्यान दिया जाए और उनके सपनों के अनुरूप ही उद्योगों की आवश्यकताएं पूरी करने के उद्देश्य से ओपीजेसीसी ने एक नया कौशल विकास अभियान चलाया है, जिसके तहत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रमाणपत्र दिये जाएंगे ताकि वे बेहतरीन आजीविका प्राप्त कर खुशहाल जीवन जी सकें।

ओपीजेसीसी के प्रशासक श्री नीलेश टी. शाह ने बताया कि इस अभियान में उन प्रतिभाशाली युवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास कौशल तो है लेकिन प्रमाणपत्र के अभाव में वे अनेक अवसरों का लाभ उठाने से वंचित हैं। ऐसे युवाओं को कौशल-पूर्व मान्यता (रिकोग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) के तहत विशेष प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) ने कौशल विकास कार्यक्रमों को एक नई मजबूती दी है। इस नई संस्था के गठन से कौशल विकास कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ी है और निजी क्षेत्र को आगे आकर सरकार के साथ-साथ लोगों के हाथ मजबूत करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है, जिससे कुशल मानव संसाधन के जरिये देश का विकास सुनिश्चित हो सके।  

उन्होंने बताया कि श्रीमती शालू जिन्दल के नेतृत्व वाला जेएसपीएल फाउंडेशन युवाओं के कौशल विकास के लिए कृतसंकल्प है इसलिए ओपीजेसीसी के माध्यम से अल्प अवधि का कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है एवं पुरस्कार के रूप में एक निश्चित राशि प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन युवाओं के प्रशिक्षण के लिए विशेष प्रशिक्षक भी नियुक्त किये गए हैं। कौशल विकास के इस अभियान को युवाओं की आवश्यकताओं के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।

पहली श्रेणी में 45 दिन की अवधि वाले कार्य के दौरान प्रशिक्षण (ऑन द जॉब ट्रेनिंग) की व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रशिक्षक की देखरेख में निर्धारित स्थान के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं शौचालय निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है। 45 दिवसीय प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के रायगढ़, ओडिशा के अंगुल और झारखंड के पतरातू स्थित प्लांट क्षेत्र में चलाया जा रहा है। 

दूसरी श्रेणी में 10 दिन के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत प्रतिरूप (सिमुलेटेड) वातावरण में अनुभवी युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सभी लाभार्थियों को सेतु पाठ्यक्रम (ब्रिज कोर्स) में दाखिला दिया जाता है और उनके कौशल को मानकों के अनुरूप बेहतर बनाया जाता है ताकि वे प्रमाणपत्र प्राप्त करने योग्य बन सकें। 10 दिवसीय यह कार्यक्रम अंगुल में चलाया जा रहा है।  

गौरतलब है कि ओपी जिन्दल कम्युनिटी कॉलेज ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगों के लिए कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाले देश के अग्रणी प्रशिक्षण प्रदाताओं में से एक है। 

 

 

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs