Dr Mahesh Sinha, President, IMA, CG Dr Rakesh Gupta, Chairman, Hospital Board, IMA CG Dr Vikas Agrawal, President, IMA, RaipurDr Asha Jain, Hon.Secretary,IMA Raipur
रायपुर 29/11/2021 /// इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर की जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर तथा डॉ. बी आर अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एमेरिटस तथा समाजसेवी आदरणीय स्वर्गीय प्रोफेसर डॉ एस आर गुप्ता सर की स्मृति में शहर की किसी सड़क का नामकरण करने के अनुरोध पत्र को आज माननीय विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी को सौंपा गया । इस अवसर पर काली माता वार्ड के पार्षद अमितेश भारद्वाज भी उपस्थित थे । रायपुर उत्तर विधायक और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा जी ने आश्वासन दिया है कि, इस प्रस्ताव को अपने माध्यम से वह नगर निगम की सामान्य सभा में पारित करवाएंगे और आगे की कार्रवाई पर सर्व सहमति बनाकर इस अनुरोध को पूरा करवाएंगे ।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments