दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

वन विभाग की छापामार कार्रवाई लगातार जारी

Anil Choubey 29-11-2021 08:43:18


दो आरोपियों के घर 170 नग सागौन आदि लकड़ी के चिरान की जब्ती महासमुंद वनमंडल अंतर्गत लगातार 2 दिवस के भीतर 3 लाख रूपए से अधिक मूल्य के जब्त किए गए सागौन चिरान

रायपुर, 29 नवम्बर 2021/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में आज 27 नवम्बर को वन मंडल महासमुंद के अंतर्गत ग्राम पोड़ापाली तथा बिजातीपाली में विभागीय टीम की छापामार कार्रवाई में लगभग 2 लाख 25 हजार रूपए की कीमत के सागौन चिरान तथा लट्ठा जब्त की गई है। इनमें 161 नग चिरान तथा 55 नग सागौन लट्ठा शामिल है।

मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक के दिशा-निर्देशन तथा वन मण्डलाधिकारी महासमुंद पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में उप-वनमंडलाधिकारी सरायपाली श्री ए.के. विन्ध्यराज के कुशल नेतृत्व में टीम द्वारा दोनों ग्राम पोड़ापाली तथा बिजातीपाली के 4 अलग-अलग घरों में तलाशी ली गई। आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र सरायपाली के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री संतोष कुमार पैंकरा, श्री अनिल प्रधान, श्री सतीश कुमार पटेल, श्री योगेश्वर कर तथा वन परिक्षेत्र बसना के अंतर्गत सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री विरेन्द्र कुमार पाठक तथा श्रीमती नैन्सी प्रतिमा तिग्गा आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वन मंडल महासमुंद के अंतर्गत छापामार कार्रवाई निरंतर जारी है। इस तारतम्य में आज 28 नवंबर को ग्राम बिजातीपाली तथा तिलाईपाली में विभागीय टीम द्वारा दो घरों में तलाशी कर लगभग एक लाख रूपए की कीमत के सागौन, खम्हार तथा शीशम लकड़ी के चिरान की जब्ती की गई है। इनमें 143 नग सागौन के चिरान, 26 नग खम्हार के चिरान तथा 4 नग शीशम लकड़ी के चिरान शामिल है।

गौरतलब है कि विगत 27 नवम्बर को वन मंडल महासमुंद के अंतर्गत ग्राम पोड़ापाली तथा बिजातीपाली में विभागीय टीम की छापामार कार्रवाई में लगभग 2 लाख 25 हजार रूपए की कीमत के सागौन चिरान तथा लट्ठा जब्त की गई है। मुख्य वन संरक्षक श्री जे.आर. नायक के दिशा-निर्देशन तथा वन मण्डलाधिकारी महासमुंद श्री पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में उप-वनमंडलाधिकारी सरायपाली श्री ए.के. विन्ध्यराज के कुशल नेतृत्व में टीम द्वारा आज दोनों ग्राम तिलाईपाली तथा बिजातीपाली के 2 अलग-अलग घरों में तलाशी ली गई। आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र सरायपाली के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री संतोष कुमार पैंकरा, श्री अनिल प्रधान, श्री सतीश कुमार पटेल, श्री योगेश्वर कर आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs