नरेन्द्र कुमार वर्मा.. दिल्ली
दिल्ली //// रायपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कद्दावर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पेट्रोल और डीजल के मूल्य में मात्र 84 पैसों की कमी करने पर बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए मूल्य का रोना रो रहे थे मगर जब केंद्र सरकार ने डीजल पर 10 रुपये और पेट्रोल पर 5 रुपये की कमी की तो उनकी बोलती बंद हो गई। छत्तीसगढ़ की जनता को पेट्रोल और डीजल के मूल्य में महज 84 पैसों की कमी करके बघेल सरकार ने राज्य की जनता के साथ धोखा किया है।
अग्रवाल ने कहा कि अब तक देशभर में प्रलाप करने वाली कांग्रेस पार्टी दावा कर रही थी कि वह कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोलियम कर कम करेगी मगर छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता से ऐसा धोखा किया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। जब केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स को कम कर डीजल में ₹10 प्रति लीटर की राहत व पेट्रोल में ₹5 प्रति लीटर राहत दी थी, तब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस पार्टी सरकार ने छत्तीसगढ़ में महज 84 पैसों की कमी करने का नाटक किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि भूपेश सरकार की नियत शुरू से ही जनता को राहत देने की नहीं थी, इसीलिए कभी वित्त विभाग, कभी पड़ोसी राज्यो की दरों का आकलन करने का बहाना कर पूरे महीने जनता को लूटते रहे और आज जब कैबिनेट में निर्णय लिया कि पेट्रोल की दरों में 84 पैसे की कमी करके छलने का काम किया गया।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं राज्य की जनता से भारी टैक्स वसूल कर सारे देश को झूठा ज्ञान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व्दारा पेट्रोलिम उत्पादनों पर कर की कमी करने के बाद सारे देश की जनता के बीच एक सार्थक संदेश पहुंचा है। मगर छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में विक्रय होने वाले पेट्रोलियम उत्पादनों पर टैक्स कम नहीं कर रही बल्कि जनता के साथ धोखा और दिखावा करने का काम कर रही है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments