दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बैंक बचाओ देश बचाओ’ की मुहिम में छत्तीसगढ़ सरकार बैंकों के साथ >>> कृषि मंत्री र विन्द्र चौबे

Anil Choubey 21-11-2021 17:10:56


भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के अधिवेशन में शामिल हुए कृषि मंत्री कोरोना काल में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए गए सहयोग की बैंक अधिकारी संघ ने की सराहना, सरकार को दिया धन्यवाद

रायपुर. 21 नवम्बर 2021 / //// कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे आज भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ (भोपाल वृत्त) रायपुर के आंचलिक अधिवेशन में शामिल हुए। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित अधिवेशन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम और संस्थान देश की ताकत है। इन संस्थाओं की स्थापना देश के विकास को गति देने के लिए की गई थी। समय के साथ देश के विकास में इन संस्थाओं ने अपनी भूमिका साबित भी की। कृषि, उद्योग, व्यापार सहित कई क्षेत्रों में विकास का सिलसिला आगे बढ़ा। ऐसे महत्वपूर्ण उपक्रमों और संस्थाओं का निजीकरण देशहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण भी देश को आगे बढ़ाने के लिए किया था। वर्तमान में महत्वपूर्ण उपक्रमों और संस्थाओं को निजीकरण की राह में धकेला जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार इसका विरोध करती है और बैंक अधिकारियों के साथ ‘बैंक बचाओ देश बचाओ’ अभियान के समर्थन में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए सहयोग के लिए उनका आभार जताया।

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के भोपाल वृत्त की रायपुर शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बैंकों और एटीएम की संख्या में वृद्धि के साथ बैंकों ने अपनी जिम्मेदारी समझी और राज्य की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश के विकास की नींव रखी। उन्होंने उस समय कहा था कि बैंक देश के विकास का सबसे बड़ा माध्यम बनेंगे। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, गरीबी हटाओ जैसे अभियान चलाकर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश में एयर इंडिया, डाक, रेलवे और बैंक जैसी संस्थाओं पर निजीकरण का खतरा मंडरा रहा है। इनके निजीकरण को लेकर अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं।

 कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कुल एक लाख सात हजार करोड़ रूपए बजट में से 27 हजार करोड़ रूपए केवल कृषि के लिए है। कोरोना काल में भी राज्य के बाजारों में रौनक रही। सरकार ने किसानों और श्रमिकों के हाथ में लगातार पैसा पहुंचाया। कृषि क्षेत्र, व्यापारिक, वाणिज्यिक और औद्योगिक गतिविधियां नियमित संचालित होती रहीं। इसमें भारतीय स्टेट बैंक का भी सहयोग रहा है। वित्तीय गतिशीलता से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रही। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ ने कार्यक्रम में राज्य की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना काल में सुरक्षित रखने तथा प्राथमिकता के साथ उनका टीकाकरण कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और शासन को धन्यवाद दिया।

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, रायपुर अंचल के उप-महासचिव श्री वाई. गोपाल कृष्णा ने छठ पर्व पर अवकाश के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार और झारखंड के बाद छत्तीसगढ़ देश का तीसरा राज्य है जिसने छठ पर्व पर अवकाश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थानीय त्यौहारों पर अवकाश देने से बैंक में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी भी परिवार के साथ त्यौहार मना पा रहे हैं। उन्होंने छेरछेरा पर घोषित स्थानीय अवकाश का लाभ बैंक कार्मिकों को भी देने की मांग की। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ और अखिल भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी फेडरेशन के महासचिव श्री सौम्या दत्ता, भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, भोपाल वृत्त के अध्यश्र श्री मदन जैन, महासचिव श्री संजीव सभलोक, रायपुर अंचल के अध्यक्ष श्री विजय येचुरी, रायपुर आंचलिक कार्यालय के उपमहाप्रबंधकद्वय श्री एस.व्ही. राधाकृष्णा राव और श्री गुणीन्द्र शाह तथा रायपुर जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीरा बघेल सहित भारतीय स्टेट बैंक के अनेक अधिकारी और संघ के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs