दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सरकार की दूरदर्शी नीतियों की वजह से छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी बेहतर स्थिति में >>> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 19-11-2021 08:50:38


मुख्यमंत्री ने जामुल में आयोजित कार्यक्रम में 07 करोड़ रुपए की लागत  के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन जामुल में खुलेगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल राजीव नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सीसी रोड निर्माण, 4 वार्डों में विद्युत खंभें, तथा जामुल के 4 तालाबों के सौंदर्यीकरण की घोषणा

रायपुर, 19 नवम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले की नगर पालिका परिषद जामुल में 7 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की दूरदर्शिता पूर्ण नीतियों की वजह से आज छत्तीसगढ़ में खेती किसानी बेहतर स्थिति में है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जामुल क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने यहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, शासकीय स्कूल में डोम के निर्माण, 4 वार्डों में विद्युत खंभें, राजीव नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सीसी रोड निर्माण तथा जामुल के 4 तालाबों के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जामुल क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देशभर में डीएपी का संकट है और अगले साल भी संकट के कम होने के आसार नहीं हैं, डीएपी के मूल्यों के और बढ़ने की आशंका भी है। इस लिहाज से देखें तो छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के माध्यम से जिस तरह से कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है उससे जैविक खाद के रूप में विकल्प किसानों को प्राप्त हुआ है। इस विकल्प से मिट्टी की उर्वरता भी सुरक्षित होगी और साथ ही किसान बेहतर उत्पादन भी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में जिस तरह से डीएपी की दिक्कत बनी हुई है उसे देखकर यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन को लेकर जो नीति बनाई गई, वह बहुत कारगर नीति है और किसानों के विकास के लिए उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से हम   कृषकों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दे रहे हैं। सरकार ने भूमिहीन मजदूरों का भी ध्यान रखा और उनके लिए भी प्रतिवर्ष 6000 रुपये देने की योजना लाई गई है।

इस मौके पर अपने संबोधन में वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियां किसानों तथा सभी वर्गों के लिए उपयोगी रही है। कर्जमाफी तथा राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से उन्होंने किसानों के हितों को आगे बढ़ाया। इस मौके पर अपने संबोधन में नगरी प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया ने कहा कि प्रदेश में नगरीय अधोसंरचना के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में बहुत से कार्य हुए हैं जिसकी वजह से प्रदेश को अनेक पुरस्कार मिले हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि जामुल क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं का मुख्यमंत्री हमेशा ध्यान रखते हैं, यहां के विकास कार्यों के लिए उन्होंने लगातार राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जामुल-नंदिनी-अहिवारा सड़क का काम भी शीघ्र ही आरंभ होगा।

 हितग्राही मूलक योजनाओं की सहायता राशि तथा सामग्री का हुआ वितरण

 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हितग्राही मूलक योजनाओं की सहायता राशि के चेक, श्रम विभाग के हितग्राहियों को उन्होंने सहायता राशि को चेक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म, आंगनबाड़ियों के लिए प्रीस्कूल किट का वितरण किया। मत्स्यपालकों को उन्होंने मछली बीज तथा किट प्रदान किया मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हितग्राहियों को पट्टा वितरित भी किया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs