रायपुर// भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेन्डी के बयान पर पलटवार करते हुये
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने
कहा है कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने के लिये भाजपा द्वारा लगातार झूठ का सहारा
लिया जा रहा है। कन्यादान योजना और बिजली को लेकर भाजपा का यह झूठ लगातार उजागर हो
रहा है। रमन सिंह सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से सड़ चुके ऊर्जा
विभाग की रमन सरकार को सुधारने की कांग्रेस सरकार में प्रभावी पहल हो रही है।
प्रदेश में बिजली की कटौती बिल्कुल नहीं है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लोड
लगभग 20 प्रतिशत बढ़ा है जिसकी पूर्ति
शत-प्रतिशत की जा रही है। रेगुलर मेन्टेनेन्स के लिये लाइन बंद होने की भाजपा का
पावरकट का गलत नाम देकर प्रचार कर रही है। लोड बढ़ने के साथ ही सिस्टम उन्नयन का
कार्य भाजपा सरकार में समय पर न होने के कारण ट्रिपींग बढ़ी, ट्रांसफारमर व कन्डक्टर्स में
ख़राबियाँ आईं। तत्काल सुधार कार्य किये जा रहे हैं। बीस अप्रेल के बाद लगातार
सूचना प्रकाशित कर लाईन व सिस्टम उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। हर वर्ष के पहले
प्री-मानसून मेंटेंनेस किया ही जाता है। आँधी तूफ़ान व बरसात के कारण बिजली सप्लाई
प्रभावित होती है जिसे कटौती कह कर भाजपा गलत बयानी कर रही है।
विक्रम
उसेंडी द्वारा अपनी छवि के विपरीत सिर्फ तत्कालिक राजनैतिक फायदे के लिये गलतबयानी
और तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने की राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के
महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि प्रदेश की
जनता भाजपा के इस दांव को जान भी रही है, समझ
भी रही है। भाजपा लगातार दुष्प्रचार कर झूठ को सियासी मुद्दा बनाना चाहती है जबकि
उनके कार्यकाल में किये गये निम्न स्तरीय कार्यों व नये कनेक्शन संख्या के अनुरूप
सिस्टम उन्नयन न करने के कारण ही विपरीत स्थितियाँ निर्मित हुई। कांग्रेस सरकार
में जिस तीव्र गति से सुधार कार्य हो रहे हैं और गुणवत्ताविहीन ट्रांसफार्मरों और
दीगर विद्युत उपकरणों को बदला जा रहा है, उससे
यह निश्चित है कि 15 जून तक सभी महत्वपूर्ण मेन्टेनेन्स
कार्य कर लिये जायेंगें।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments