दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कृषि पारिस्थितिकी को बढ़ावा देगी राधा स्वामी सत्संग सभा

Anil Choubey 16-11-2021 19:19:34


नरेन्द्र कुमार वर्मा

 नई दिल्ली ////// राधा स्वामी सत्संग सभा दुनियाभर में कृषि पारिस्थितिकी को बढ़ावा देने का काम करेगी। अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित राधा स्वामी सत्संग एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका केंद्र ने एग्रोकोलॉजी (कृषि पारिस्थितिकी) के लिए न्यू जर्सी में 23 एकड़ जमीन में एग्रोकोलॉजी केंद्र स्थापित किया है। राधा स्वामी सत्संग सभा ने बीते दिनों इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रोकोलॉजी (आईसीए) केंद्र का ऑन लाइन उद्धघाटन किया। इस अभियान में राधा स्वामी संप्रदाय के सौ से अधिक देशों में रहने वाले अनुयायियों और विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने ऑन लाइन हिस्सा लिया। दक्षिणी दिल्ली के स्वामी नगर स्थित राधा स्वामी सत्संग केंद्र से जुड़े सैकड़ों लोगों ने अमेरिका से इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और विश्व विख्यात कृषि विशेषज्ञों के विचारों को सुना। राधा स्वामी सत्संग एसोसिएशन की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष दयाल रे ने बताया कि एग्रोकोलॉजी का मतलब रासायनिक खेती का त्याग कर परंपरागत तरीके से खेती करना है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना काल में संस्था ने इस विषय पर गहन शोध किया था। जिसके उपरांत विशेषज्ञ इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि दुनिया भर के किसान अगर एग्रोकोलोजी आधारित खेती के तरीकों को अपना ले तो मानव के स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण जैसी बहुत सी समस्याओं से भी निपटा जा सकता है। उल्लेखनीय हैं कि कृषि पारिस्थितिकी के अंतरगर्त मिट्टी, जलवायु, जल, वनस्पतियां एवं पर्यावरण को ध्यान में रखकर वातावरण एवं पृथ्वी पर रहने वाले जीवों का अध्ययन कर इस तथ्य का पता लगाया जाता हैं कि जीव-जंतु पौधो एवं पर्यावरण का परस्पर क्या संबंध है और इनसे खेती को कैसे सुगम और मानव हितैषी बनाया जा सकता है। कृषि के आधुनिक तौर तरीकों, फसलों के संकरण, कीटनाशकों एवं उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग और तकनीकी में सुधार से पूरी दुनिया में फसलों का उत्पादन जरूर बढ़ा है मगर इसके साथ ही यह व्यापक रुप से पारिस्थितिकी को भी बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचाने के लिए जिम्मेदार है। इससे मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है लिहाजा पर्यावरणीय प्रक्रियाओं का व्यवस्थित अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिकों ने कृषि पारिस्थितिकी को बढ़ावा देने की बड़ी पहल शुरू की है। राधा स्वामी सत्संग सभा दयालबाग आगरा के एग्रीकल्चर मैनेजर पुनीत चौधरी कहते हैं कि राधा स्वामी सत्संग सभा की इस पहल के अंतरगर्त अमेरिका स्थित न्यूजर्सी के ओल्ड ब्रिज टॉउन के एग्रोकोलॉजी केंद्र में औषधीय गुणों वाले पौधे विकसित किए जाएंगे साथ ही ऑर्गेनिक खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि दुनियाभर में खेती के लिए प्रयोग किए जाने वाले उर्वरकों, बीजों एवं कीटनाशकों के बहुत दुष्परिणाम सामने आ रहे है जिसका खामियाजा मनुष्य को उठाना पड़ रहा है। दुनिया के अनेक देशों ने एग्रोकोलॉजी तकनीकी से खेती को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। भारत में कृषि और किसान मंत्रालय भी इस दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है। ऐसे में विश्व के 100 से अधिक देशों में कार्यरत राधा स्वामी सत्संग सभा ने भारत सहित दुनियाभर के अनेक देशों में कृषि पारिस्थितिकी को बढ़ावा देने की शुरूआत की है।राधा स्वामी सत्संग सभा की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष दयाल रे ने बताया कि भारत में पर्यावरण में सुधार के साथ बहुत सी गंभीर बीमारियों को कृषि पारिस्थिति का इस्तेमाल के बाद रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग सभा इस दिशा में भारतीय कि

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs